Faridabad: हरियाणा के 3 जिलों में 25 हजार के ईनामी नशा तस्कर को पुलिस ने कुल्लू से दबोचा

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 15, 2022, 08:50 PM IST

Faridabad: फरीदाबाद के एक मोस्‍ट वांटेड इनामी तस्‍कर को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। यह आरोपी फरीदाबाद के अलावा गुरुग्राम और करनाल में भी लंबे समय से वांछित था। एसटीएफ ने इस आरोपी को हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला स्थित कुबनी गांव से गिरफ्तार करने में सफलता पाई। इस आरोपी पर कई मामले दर्ज हैं और इस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

KEY HIGHLIGHTS
  • यह नशा तस्‍कर फरीदाबाद, गुरुग्राम और करनाल में था वांटेड
  • करनाल में वर्ष 2009 से और फरीदाबाद में इस साल भगोड़ा घोषित
  • आरोपी को एसटीएफ की टीम ने कुल्‍लू में इसके घर से दबोचा

Faridabad: हरियाणा एसटीएफ की टीम ने फरीदाबाद के एक मोस्‍ट वांटेड इनामी तस्‍कर को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। यह आरोपी फरीदाबाद के अलावा गुरुग्राम और करनाल में भी लंबे समय से वांछित था। एसटीएफ की टीम ने आरोपी को गुप्‍त सूचना के आधार पर हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला स्थित कुबनी गांव से गिरफ्तार करने में सफलता पाई। हरियाणा पुलिस ने इस आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इस आरोपी को फरीदाबाद समेत करनाल व गुरुग्राम पुलिस लंबे समय से तलाश कर रही थी, लेकिन यह हर बार पुलिस को चकमा देकर फरार होने में सफल रहता।

Faridabad news

तीन जिलों का वांटेड इनामी नशा तस्‍कर गिरफ्तार

एसटीफ के अनुसार, इस आरोपी पर फरीदाबाद के कोतवाली समेत कई थानों में नशीले पदार्थ की तस्करी के मामले दर्ज हैं। इस मामले में जिला अदालत ने इसे 10 मार्च 2022 को भगोड़ा घोषित कर दिया था। जिसके बाद इसे पकड़ने की जिम्‍मेदारी एसटीएफ को सौंपी गई। पुलिस के अनुसार, श्यामलाल नाम का यह आरोपी कुल्लू जिले के कुबनी गांव का ही रहने वाला है। एसटीएफ को सूचना मिली कि, यह वांटेड तस्‍कर अपने गांव आया हुआ है, जिसके बाद एसटीएफ के अधीक्षक जयवीर राठी ने एसटीएफ के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर गिरफ्तारी के लिए कुल्‍लू भेजा।

End of Feed