Faridabad: अनैतिक प्रेम संबंध में बाधा बन रही पत्नी की हत्या करने वाले डॉक्टर को पुलिस ने 15 माह बाद गिरफ्तार कर लिया है। उटावड के गढ़ी मोहल्ले के रहने वाले इस आरोपी ने अपनी प्रेमिका व अन्य साथियों के साथ मिलकर 11 सितंबर 2021 को अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी। घटना के बाद से ही आरोपी फरार था। पुलिस ने इसे बुधवार देर शाम शिकरावा रोड टोंका के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी से पूछताछ कर अब इसकी प्रेमिका व अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी ली जा रही है। पुलिस का दावा है कि, जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
फरीदाबाद में पत्नी का हत्यारोपी डॉक्टर गिरफ्तार
हत्या के इस मामले में मृतका अरफीना के भाई हमीद निवासी अहलवाड़ी राजस्थान ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था कि, उसकी बहन अरफीना की शादी वर्ष 2010 में उटावड़ निवासी जाकिर हुसैन से हुई थी। इस शादी से दोनों के दो बच्चे भी हैं। उसका जीजा और आरोपी डॉक्टर जाकिर हुसैन गढ़ी मोहल्ले में अपना क्लीनिक चलाता था। यहां पर उसने बीसरू गांव की एक महिला को नर्स के रूप में रखा था। इससे उसके अवैध संबंध स्थापित हो गए थे। शिकायतकर्ता ने बताया था कि, इस अवैध संबंध की जानकारी अरफीना को हुई तो उसने इसका विरोध करना शुरू कर दिया।
