NCR में होने जा रही बड़ी कार्रवाई, 5000 मकानों पर चलेंगे बुलडोजर, नोटिस जारी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 23, 2023, 11:09 AM IST

Faridabad Nagar Nigam News: यमुना के डूब इलाकों में बहुत तेजी से अतिक्रमण हुआ है। यहां लोगों ने अवैध तरीक से मकान बनाए हैं। पांच किलोमीटर के दायरे में पांच कॉलोनियां बसा दी गईं। अधिकारियों का कहना है कि यहां करीब 5000 घर बने हुए हैं, जो दो से तीन मंजिला इमारत हैं।

Faridabad Nagar Nigam News: दिल्ली-एनसीआर में अवैध कॉलोनियों में रह रहे लोगों के लिए बुरी खबर है। यहां फरीदाबाद नगर निमग ने अवैध मकानों पर बुलडोजर चलाने की तैयारी पूरी कर ली है। जानकारी के मुताबिक, यमुना के डूब क्षेत्र में बसी बसंतपुर, अटल चौक, नूर चौक, शिव एंक्लेव पार्ट दो व तीन, अजय नगर कॉलोनियो में बने अवैध मकानों नोटिस जारी किए गए हैं। फरीदाबाद नगर निमग ने इन लोगों को मकान खाली करने के लिए पांच दिन का समय दिया है।

unauthorised colonies of Delhi

अवैध कॉलोनियों पर चलेगा बुलडोजर (फाइल फोटो)

अधिकारियों का कहना है कि कॉलोनी के अवैध मकानों को खाली करने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर भी नोटिस लगाए गए हैं। गुरुवार से यहां लगातार मुनादी करवाई जा रही है और बुधवार से यहां बुलडोजर से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। अधिकारियों ने बताया, सभी को मकान खाली कर दूसरे स्थान पर जाने को कहा गया है।

End of Feed