प्रेम प्रसंग में युवक की सिर कुचल कर हत्‍या, रेलवे लाइन के किनारे फेंका शव, साली गिरफ्तार

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 21, 2022, 09:58 PM IST

Faridabad Crime: फरीदाबाद के सराय फाटक के पास रेलवे लाइन के पास मिले शव के मामले में जीआरपी ने खुलासा करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। हत्‍या के मुख्‍य आरोपी की पत्‍नी के साथ युवक ने प्रेम विवाह किया था। इस रंजिश में आरोपी ने साली और अपने एक दोस्‍त के साथ मिलकर युवक की हत्‍या कर दी।

KEY HIGHLIGHTS
  • युवक को धोखे से बुलाकर आरोपियों ने कर दी हत्‍या
  • युवक ने पांच साल पहले की थी आरोपी की पत्‍नी से शादी
  • रेलवे लाइन के पास पत्‍थर से सिर कुचलकर और चाकू गोंद की हत्‍या

Faridabad Crime: फरीदाबाद में करीब 20 दिन पहले हुई हत्या के एक बड़े मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। यह हत्‍या प्रेम प्रसंग के चलते की गई थी। जीआरपी को युवक का शव सराय फाटक के पास रेलवे लाइन के किनारे मिला था। जीआरपी ने मामले का खुलासा करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है, यह मृतक की साली है। वहीं, हत्‍या को अंजाम देने वाले मास्टर माइंड समेत दो आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। मृतक की पहचान यूपी के कासगंज जिले के गांव बहापुर के रहने वाले 35 वर्षीय महिपाल के रूप में हुई है।

sali arrest.jpg

जीजा का सिर कुचल हत्‍या करने वाली साली गिरफ्तार

बता दें कि सराय रेलवे फाटक के पास रेलवे लाइन के किनारे जीआरपी ने एक अक्टूबर को एक युवक का शव बरामद किया था। मृतक के सिर को वजनदार वस्‍तु से कुचल दिया गया था और हाथ पैर बंधे हुए थे। शरीर पर भी चाकुओं के हमले के निशान मिले थे। जीआरपी थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक के बारे में डीएलएफ थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज थी। इस हत्‍या का मुख्‍य आरोपी मृतक की पत्‍नी का पहला पति और उसका दोस्‍त है। मृतक की साली रितु नामक महिला को रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में उसने साथियों के साथ युवक की हत्या करने की बात कबूली है।

End of Feed