Faridabad-Gurugram Weather Forecast: हर दिन बदल रहा मौसम का मिजाज, आज छाए हैं बदरा, जानें कल क्या होगा हाल

Faridabad-Gurugram Weather Forecast Today, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega Faridabad Main: फरीदाबाद और गुरुग्राम में आज बादल घिरे रहेंगे। आइए जानते हैं कि कल यहां के मौसम में कितना बदलाव देखने को मिलेगा।

Faridabad-Gurugram Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: फरीदाबाद, गुरुग्राम समेत पूरे हरियाणा में इन दिनों मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। मौसम विभाग के अनुसार मार्च में एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते ऐसा हो रहा है। इस दौरान तापमान में भी उतार-चढ़ाव नजर आ रहा है। फरीदाबाद में आज मौसम सुहावना बना रहेगा। यहां पर आज सूरज बादलों से ढका रह सकता है और आसमान में बादल छाए रहेंगे। तापमान में भी शनिवार की तुलना में हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है। इसके अलावा गुरुग्राम में भी आज बादल छाए रहने वाले हैं। आइए जानते हैं कि इन दोनों शहरों में कल कैसा मौसम रहेगा।

Weather Cloudy sky

फरीदाबाद-गुरुग्राम में मौसम अपडेट

फरीदाबाद में आज और कल का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज फरीदाबाद का अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। कल यानी सोमवार को भी आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। वहीं तापमान की बात करें तो सोमवार को फरीदाबाद का अधिकतम तापमान 26 डिग्री रहेगा। वहीं न्यूनतम तापमान में हल्का इजाफा देखने को मिल सकता है। कल फरीदाबाद का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। वहीं 13 मार्च को एक बार फिर तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।

End of Feed