घंटे भर की बारिश ने खोली स्मार्ट सिटी की पोल; मानसून में पानी-पानी हुआ फरीदाबाद, हालतों पर खड़े हुए सवाल

दिल्ली-एनसीआर में जहां मानसून ने मौसम को खुशनुमा बना दिया है, वहीं फरीदाबाद में बारिश ने मुसीबतों का पहाड़ खड़ा कर दिया। महज एक घंटे की तेज बारिश ने पूरे शहर को जलमग्न कर दिया, और बस स्टैंड तालाब बन गया। इस स्थिति ने एक बार फिर स्मार्ट सिटी के दावों की हकीकत को उजागर कर दिया है।

Faridabad Waterlogging: पूरे दिल्ली एनसीआर में इन दिनों मानसून का दौर बरकरार है। आज शुक्रवार के दिन राजधानी समेत एनसीआर के इलाकों में घंटे भर बढ़िया बारिश हुई। मौसम तो सुहावना हुआ लेकिन फरीदाबाद में आलम कुछ और ही नजर आया। महज 1 घंटे की झमाझम बारिश ने यहां सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। इस बरसात से पूरा फरीदाबाद शहर जलमग्न हो गया है, जिसके चलते बस स्टैंड पर भी ढाई फीट तक पानी जमा हो गया। इससे लोगों को बेहद परेशानी हुई।

Faridabad Waterlogging

फरीदाबाद में जलभराव की समस्या

इस बारिश ने एक बार फिर फरीदाबाद की स्मार्ट सिटी होने की असल हकीकत को उजागर कर दिया है। शहर के कई इलाके इस दौरान जलमग्न हैं, यहां तक कि नेशनल हाईवे पर भी पानी भर गया। बल्लभगढ़ का बस स्टैंड तो एक विशाल तालाब में बदल गया। हालत ये हो गई कि बस स्टैंड के कई दफ्तरों में भी पानी भर गया, जिससे कर्मचारियों और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि ये कोई पहली बार नहीं हुआ है।

End of Feed