Famous Temple in Faridabad: ओल्ड फरीदाबाद के मुख्य बाजार में स्थित पथवारी माता का मंदिर प्राचीन होने के साथ ऐतिहासिक भी है। इन्हें फरीदाबाद की कुल देवी भी कहा जाता है। नए साल पर अगर आप मंदिरों में दर्शन का प्लान बना रहे हैं तो परिवार के साथ इस मंदिर में माता का आशीर्वाद पाने पहुंच सकते हैं। मान्यता है कि पथवारी माता यहां साक्षात विराजमान और फरीदाबाद के लोगों की सुरक्षा कर रही हैं। इस मंदिर में मां का आशीर्वाद पाने के लिए दिल्ली, राजस्थान और हरियाणा के अन्य जिलों के भक्त भी पहुंचते हैं।
मंदिर में स्थित माता पथवारी देवी की मूर्ति
यहां लगने वाला श्री पंखा मेला बेहद अनोखा होता है। इस मेले में छोटे कुंभ जैसे भक्तों की भीड़ उमड़ती है। यह मेला हर साल रक्षाबंधन के दिन आयोजित किया जाता है। मेले के दौरान पूरे शहर में शोभायात्रा निकाली जाती है, ताकि शहर पर किसी तरह की विपदा ना आए। यात्रा के बाद मां की मूर्ति पर हाथ से बुना बड़ा पंखा चढ़ाया जाता है। इस शोभा यात्रा में हजारों की भीड़ उमड़ती है।
