Faridabad: फिरौती के लिए बच्चे का अपहरण, बेहोशी की दवा से हुई मौत; ऐसे हुआ खुलासा

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में आरोपी ने बच्चे का अपहरण किया और फिरौती मांगने के लिए उसे बेहोशी की दवा दी, लेकिन बच्चे की मौत हो गई।

Faridabad Crime News: हरियाणा के बल्लभगढ़ में एक बच्चे का अपहरण कर उसकी हत्या कर देने को लेकर एक दवा दुकानदार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि बल्लभगढ़ के सेक्टर 62 आशियाना फ्लैट में किराने की दुकान चलाने वाले उमेश चंद का 13 वर्षीय बेटा कुश 13 जून को शाम करीब सात बजे पड़ोस की एक दुकान से बर्फ लाने के लिए साइकिल से निकला था। जब वह नहीं लौटा तो उसकी मां प्रियंका उसे खोजने लगी, लेकिन कुश का कहीं कुछ पता नहीं चला।

murder image

सांकेतिक फोटो।

आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक, नजदीक ही दवा की दुकान चलाने वाला विशाल बच्चे की तलाश में परिवार का साथ देने लगा। काफी तलाश के बाद बच्चे की साइकिल विशाल के घर की छत पर मिली। तब सीसीटीवी कैमरे के के आधार पर बच्चे के माता-पिता एवं अन्य पड़ोसियों को विशाल पर शक हुआ और उन्होंने उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।

End of Feed