Faridabad News: फरीदाबाद में वीवीआईपी आगमन के चलते 27 और 28 को बंद रहेंगे ये रूट्स

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 26, 2022, 04:19 PM IST

फरीदाबाद में 27 अक्टूबर को जन उत्थान रैली और 28 अक्टूबर को सूरजकुंड में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की देश के विभिन्न राज्यों के गृह मंत्रियों व गृह सचिवों के साथ बैठक होने वाली है। जिसके कारण कई रूट्स पर यातायात जहां पूरी तरह से बंद रहेगा, वहीं कई पर डायवर्जन रहेगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • जनउत्थान रैली और वीवीआईपी मूवमेंट के कारण यातायात प्रभावित

  • 27 अक्‍टूबर को सेक्‍टर 12 रैली स्‍थल के आस-पास के कई रूट्स रहेंगे बंद

  • सूरजकुंड में केंद्रीय गृहमंत्री 28 अक्‍टूबर को करेंगे राज्‍य गृह मंत्रियों के साथ बैठक


Faridabad News: फरीदाबाद के नौकरीपेशा और आम लोगों के लिए दो दिन मुश्किल होने वाले हैं, क्‍योंकि शहर की यातायात व्‍यवस्‍था आगामी दो दिन प्रभावित रहने वाली है। शहर में 27 अक्टूबर को जन उत्थान रैली और 28 अक्टूबर को सूरजकुंड में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की देश के विभिन्न राज्यों के गृह मंत्रियों व गृह सचिवों के साथ बैठक होने वाली है। ऐसे में दो दिन तक जहां औद्योगिक नगरी फरीदाबाद में प्रवेश वर्जित रहेगा, वहीं कई रास्‍ते पूरी तरह से बंद और कई डायवर्ट रहेंगे।

faridabad traffic police (1)

सड़क पर ड्यूटी करते ट्रैफिक पुलिस के जवान

फरीदाबाद ट्रैफिक पुलिस द्वारा इस संबंध में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर जानकारी दी गई है। एडवाइजरी के अनुसार 27 और 28 अक्‍टूबर को पलवल-होडल से आकर दिल्ली या दिल्ली की तरफ जाने वाले भारी वाहनों को केजीपी व केएमपी का उपयोग करना पड़ेगा। इसी तरह से गुरुग्राम से मांगर-पाली-मार्ग से फरीदाबाद में भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। हालांकि इस रूट से आने वाले दैनिक यात्री वाहन व कार- बाइक का आगमन पूर्व की तरह ही जारी रहेगा।

End of Feed