फरीदाबाद में स्कॉर्पियो से कुचलकर युवक की बेरहमी से हत्या, दो दिन पहले जेल से पैरोल पर आए आरोपी की करतूत CCTV में कैद

Faridabad Crime: फरीदाबाद के फतेहपुर बिल्लौच गांव में शनिवार रात पुरानी रंजिश के चलते एक 21 वर्षीय युवक तरुण की स्कॉर्पियो से कुचलकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि पैरोल पर बाहर आए एक बदमाश सागर ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।

Faridabad Crime: हरियाणा के फरीदाबाद से एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां के फतेहपुर बिल्लौच गांव में पुरानी दुश्मनी का बदला लेने के लिए एक 21 साल के युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्यारों ने वारदात को एक सड़क हादसे का रूप देने की कोशिश की और युवक की बाइक को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो से सामने से जोरदार टक्कर मार दी। इस पूरी खौफनाक घटना का सीसीटीवी फुटेज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल (Faridabad CCTV Viral Video) हो रहा है।

Faridabad Fatehpur Billoch video

तरुण हत्याकांड में एक आरोपी गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक, मृतक का नाम तरुण (Tarun Murder Case) था, जो आईएमटी फरीदाबाद स्थित एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। शनिवार की रात वह अपने दोस्तों के साथ गांव की एक दुकान पर पार्टी कर रहा था। रात करीब 10 बजे जब वह अपनी बाइक से घर के लिए निकला, तो रास्ते में सामने से आ रही एक काले रंग की स्कॉर्पियो ने उसे रौंद दिया। टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक के पहिये टूट गए और तरुण हवा में उछलकर करीब 20 मीटर दूर जा गिरा। उसके दोस्त तुरंत उसे अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

End of Feed