Faridabad News: बच्चे को बाइक से टक्कर लगने के बाद शुरू हुआ विवाद, 25 वर्षीय बाउंसर की लोहे की रॉड से पीटकर हत्या

Faridabad News: फरीदाबाद के तिलपत गांव में मामूली विवाद के बाद 25 वर्षीय बाउंसर वली मोहम्मद की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बच्चे को बाइक से टक्कर लगने के बाद शुरू हुआ झगड़ा इतना बढ़ गया कि बीच-बचाव करने पहुंचे वली पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया गया। इस वारदात का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Faridabad News: फरीदाबाद के तिलपत गांव में एक मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। यहां 25 वर्षीय बाउंसर वली मोहम्मद की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वारदात का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। मृतक नूंह जिले के बीसरू गांव का रहने वाला था। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Faridabad News

25 वर्षीय बाउंसर वली मोहम्मद (फाइल फोटो)

बच्चे को टक्कर लगने के बाद शुरू हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक, तिलपत गांव के रहने वाले ताहिर के घर पर गुरुवार रात करीब 8 बजे नए मकान को लेकर कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले एक युवक की बाइक से ताहिर के भतीजे को टक्कर लग गई। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। विवाद बढ़ता देख ताहिर का भांजा वली मोहम्मद बीच-बचाव करने पहुंच गया। आरोप है कि इसी दौरान साहिल और अन्य लोगों ने वली मोहम्मद पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमलावरों ने उसके सिर पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

End of Feed