बदलेगी पूर्वी दिल्ली की तस्वीर, रेखा गुप्ता सरकार ने दी Rs 728 करोड़ के प्रोजेक्ट्स को मंजूरी

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि यमुना पार क्षेत्र के विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं होगी और अधिकारियों से जनहित की जरूरतों के आधार पर परियोजनाओं को प्राथमिकता देने को कहा। उन्होंने कहा कि ट्रांस-यमुना क्षेत्र का विकास दिल्ली सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल है।

East Delhi News: पूर्वी दिल्ली में विकास की रफ्तार तेज करने के लिए रेखा गुप्ता सरकार ने बड़ी पहल की है। इस क्षेत्र में बुनियादी संरचनाओं को मजबूत करने के लिए सरकार ने गुरुवार को 728 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं को मंजूरी दी। पूर्वी दिल्ली में राजधानी की करीब एक तिहाई आबादी रहती है। सीएम रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में यमुनापार क्षेत्र विकास बोर्ड की हुई बैठक में आधारभूत संरचनाओं से जुड़ी परियोजनाओं को हरी झंडी दी गई। इस बैठक में मंत्री कपिल मिश्रा और बोर्ड के अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली भी मौजूद थे।

Rekha Gupta

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता।

धन की कोई कमी नहीं होगी-रेखा गुप्ता

रिपोर्टों के मुताबिक सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि यमुना पार क्षेत्र के विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं होगी और अधिकारियों से जनहित की जरूरतों के आधार पर परियोजनाओं को प्राथमिकता देने को कहा। उन्होंने कहा कि ट्रांस-यमुना क्षेत्र का विकास दिल्ली सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा, 'हमारा लक्ष्य यमुना पार को इस तरह विकसित करना है कि लोग यहां रहने को अपनी पसंद बनाएं,” गुप्ता ने कहा। उन्होंने जोर दिया कि विकास केवल सौंदर्यीकरण तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि सड़कों, जलनिकासी, जलभराव की समस्या और निवासियों की सुरक्षित आवाजाही जैसी बुनियादी नागरिक जरूरतों पर केंद्रित होना चाहिए।

End of Feed