Punjab News: देर रात तेज धमाका, टूटे कारों के शीशे और दीवार को नुकसान; जलालाबाद सिटी थाने में मचा हड़कंप

Punjab News: पंजाब के फाजिल्का में जलालाबाद सिटी थाने के मेन गेट के पास देर रात करीब 2 बजे अचानक तेज धमाके से हड़कंप मच गया। धमाके की तीव्रता इतनी थी कि पास खड़ी दो कारों के शीशे टूट गए और एक दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और फॉरेंसिक टीमें मौके पर पहुंचीं, जबकि पुलिस अभी धमाके की वजह का पता लगाने में जुटी है।

Punjab News: पंजाब के फाजिल्का जिले के जलालाबाद में देर रात सिटी थाना परिसर के अंदर हुए अचानक धमाके से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। घटना रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है। धमाका थाने के मुख्य गेट के पास अंदर की तरफ हुआ, जिसकी आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोगों और पुलिसकर्मियों में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

Jalalabad Police Station Blast

विस्फोट की असली वजह अब भी रहस्य (प्रतीकात्मक फोटो)

दो कारों के शीशे टूट गए, दीवार को भी नुकसान पहुंचा

जानकारी के अनुसार, विस्फोट की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि थाने के परिसर में खड़ी दो कारों के शीशे टूट गए। इसके अलावा पास की एक दीवार को भी नुकसान पहुंचा है। घटना की जानकारी मिलते ही फाजिल्का के एसएसपी गगन अजीत सिंह समेत पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

End of Feed