Nagpur Factory Blast: नागपुर में बारूद फैक्ट्री में विस्फोट, पांच लोगों की मौत; पांच गंभीर रूप से घायल

महाराष्ट्र के नागपुर में एक बारूद फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ। इस धमाके में पांच लोगों की मौत हुई है और पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

Nagpur Factory Blast: नागपुर में एक बारूद फैक्ट्री में गुरुवार दोपहर विस्फोट हो गया। इस विस्फोट में पांच लोगों की मौत हुई है और पांच लोग घायल हैं, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। बारूद फैक्ट्री में विस्फोट के बाद पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

EXPLOSIVES FACTORY NEAR NAGPUR

घटनास्थल की तस्वीर।

विस्फोट में पांच लोगों की मौत

नागपुर पुलिस कमिश्नर रविंदर सिंघल ने बताया कि आज लगभग एक बजे चामुंडा एक्सप्लोसिव फैक्ट्री में यह ब्लास्ट हुआ है। इस घटना में लगभग चार से पांच कामगारों की मृत्यु हुई है और पांच लोग घायल हैं। मरने वालों में चार महिलाएं शामिल हैं। उन्होंने बताया कि आगे की जांच जारी है।

End of Feed