'पार्टी में हो रहे थे गलत काम...', मौत से पहले पूर्व TMC मंत्री आशीष बनर्जी ने सुसाइड नोट में उठाए गंभीर सवाल, जानें और क्या लिखा

पश्चिम बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के वरिष्ठ नेता आशीष बनर्जी बीरभूम जिले में स्थित अपने पार्टी कार्यालय में मृत पाए गए। पुलिस को शव के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उन्होंने लिखा कि राजनीति में आना उनकी बड़ी भूल थी।

पश्चिम बंगाल की राजनीति से एक बेहद दुखद और हैरान करने वाली खबर सामने आई है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) के 5 बार के पूर्व विधायक और राज्य विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी बीरभूम जिले के रामपुरहाट स्थित अपने पार्टी कार्यालय में फांसी के फंदे से लटके हुए पाए गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रामपुरहाट मेडिकल कॉलेज भेज दिया।

Asish Banerjee Suicide note

पूर्व टीएमसी MLA आशीष बनर्जी ने सुसाइड नोट में बयां किया अपना दर्द (फोटो: सोशल मीडिया/एक्स)

घटनास्थल से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसने राज्य के सियासी गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। अपने नोट में आशीष बनर्जी ने लिखा, "मैंने अपने पूरे जीवन में कभी भ्रष्टाचार नहीं किया, राजनीति में कदम रखना ही मेरी सबसे बड़ी गलती थी।" उन्होंने अपने परिवार को भी राजनीति से पूरी तरह दूर रहने की सलाह दी। नोट के अंत में उन्होंने साफ तौर पर लिखा कि उनकी मौत के लिए कोई भी व्यक्ति जिम्मेदार नहीं है।

End of Feed