उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बेहद दुखद और सनसनीखेज खबर सामने आई है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के पदाधिकारी नानकदीन भुर्जी की नए विधायक निवास की सातवीं मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद से पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं में शोक की लहर दौड़ गई है।
पूर्व मंत्री और बीजेपी नेता नानकदीन भुर्जी का निधन
ये भी पढ़ें- प्राइवेट पार्ट को चाकू से दाग, शिक्षिका ने दी वाराणसी में मासूम को सजा; गलती- पैंट में बच्चे ने कर दिया था पेशाब
सिविल अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा हजरतगंज के लालबाग स्थित नए विधायक निवास परिसर में हुआ। नानकदीन भुर्जी संदिग्ध परिस्थितियों में इमारती की सातवीं मंजिल से नीचे आ गिरे। तेज आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें तुरंत लहूलुहान हालत में सिविल अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, डॉक्टरों के मुताबिक अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया था।
अस्पताल में जुटी बीजेपी कार्यकर्ताओं की भीड़
घटना की सूचना मिलते ही सिविल अस्पताल में बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगना शुरू हो गया। माहौल पूरी तरह से गमगीन है। नानकदीन भुर्जी बीजेपी पिछड़ा वर्ग मोर्चा में सक्रिय पदाधिकारी के रूप में जाने जाते थे और संगठन में उनकी अच्छी पकड़ थी।
सुसाइड या हादसा? पुलिस हर पहलू की कर रही जांच
हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने नए विधायक निवास परिसर को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह महज एक दुर्घटना थी या उन्होंने आत्महत्या की है। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और शुरुआती जांच पूरी होने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की गंभीरता से तफ्तीश कर रही है।
