कौन थे धनेंद्र कुमार? वो दिग्गज पूर्व IAS जो बने CCI के पहले चेयरमैन, दिल्ली के पॉश इलाके में हादसे का हुए शिकार

दिल्ली के हौज खास इलाके में बुधवार देर रात एक घर में AC के इनडोर यूनिट में ब्लास्ट होने से भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) के पहले चेयरमैन और रिटायर्ड IAS अधिकारी धनेंद्र कुमार का निधन हो गया, जबकि उनके बेटे घायल हैं।

Who Was Ex IAS Dhanendra Kumar: देश की राजधानी दिल्ली का सबसे VIP इलाकों में से एक माना जाने वाला हौज खास गुरुवार देर रात एक भयानक त्रासदी का गवाह बना। हौज खास के R-15 स्थित आवास में रात के एक जोरदार आवाज हुई, जिसके बाद पूरा घर आग की लपटों और धुएं से घिर गया। यह धमाका घर में चल रहे AC की इनडोर यूनिट में हुआ था। इस अग्निकांड के कारण उठे धुएं से दम घुटने से एक वरिष्ठ पूर्व प्रशासनिक अधिकारी धनेंद्र कुमार की मौत हो गई।

who was ex ias dhanendra kumar first CCI chairman died in ac blast accident

बुधवार को हादसे में गई थी पूर्व अधिकारी की जान

नींद में था परिवार, रात 11 बजे मचा कोहराम

पुलिस और दमकल विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, घटना 27 मई की रात करीब 11:18 बजे की है। उस समय घर के लोग सोने की तैयारी में थे। अचानक घर के भीतर लगे AC में ब्लास्ट हुआ और देखते ही देखते आग फैल गई। हादसे के वक्त घर में परिवार के सदस्यों और घरेलू सहायकों समेत कुल पांच लोग मौजूद थे। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचित किया। सूचना मिलते ही हौज खास थाने की पुलिस टीम और दमकल की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंच गईं। दमकलकर्मियों ने बेहद मुस्तैदी से घर के भीतर फंसे लोगों को बाहर निकाला और आग पर काबू पाया।

End of Feed