शहर

Pune Illicit Liquor: पुणे में जहरीली शराब का कहर, 15 लोगों की मौत! 8 गिरफ्तार, CM फडणवीस ने दिए जांच के आदेश

Pune Illicit Liquor: महाराष्ट्र के पुणे में जहरीली शराब पीने से 13 लोगों की मौत हो गई है। ये मौत अलग-अलग इलाकों में हुई है।

Image

पुणे में जहरीली शराब पीने से 13 लोगों की मौत (प्रतीकात्मक फोटो- Canva)

Pune Illicit Liquor: महाराष्ट्र के पुणे में जहरीली शराब ने मौत का ऐसा तांडव किया है कि 15 लोगों की मौत हो गई है। पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ में 15 लोगों की मौत का कारण जहरीली शराब बताया जा रहा है। इस मामले में पुलिस ने 8 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें योगेश वानखेडे भी शामिल है।

कहां-कहां हुई मौतें

पिंपरी-चिंचवड़ के दापोडी और फुगेवाड़ी इलाके में आठ लोगों की मौत हुई है, जबकि पुणे के काले पड़ल इलाके में तीन और हडपसर इलाके में दो लोगों की मौत हुई है। इस तरह कुल 15 लोगों की जान गई है। पुलिस ने इस मामले में योगेश वानखेडे नाम के एक कथित अवैध शराब विक्रेता को हिरासत में लिया है। आरोपी को इससे पहले पुणे राज्य उत्पाद शुल्क (एक्साइज) विभाग ने भी हिरासत में लिया था। पुलिस का आरोप है कि योगेश ने ही इन दोनों इलाकों में शराब की सप्लाई की थी। पुणे पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इस मामले के सभी पहलुओं की गहराई से जांच की जा रही है।

जांच के आदेश

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मामले पर सख्त रुख अपनाया है और जांच के आदेश दे दिए हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पिंपरी-चिंचवाड़ में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों पर बयान जारी किया है। उन्होंने कहा, “यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। मामले में तुरंत आठ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और आगे कुछ और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं। हमने इस पूरे अवैध नेटवर्क (इकोसिस्टम) की पहचान कर ली है और हमारी पुलिस हर संभव कोशिश में जुटी है। हम इस बात की भी जांच कर रहे हैं कि यह नेटवर्क कहां-कहां तक फैला हुआ है। इस मामले में पुलिस और उत्पाद शुल्क (एक्साइज) विभाग मिलकर काम कर रहे हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि हम निश्चित रूप से इसकी जड़ तक पहुंचेंगे और इसे पूरी तरह खत्म कर देंगे। शुरुआती तौर पर ऐसा लगता है कि शराब बनाने में मेथनॉल जैसे किसी पदार्थ का इस्तेमाल किया गया था। हालांकि, इस स्तर पर अधिक टिप्पणी करना उचित नहीं होगा। पुलिस जल्द ही इस पूरे मामले पर एक विस्तृत बयान जारी करेगी।”

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article