Etawah News: छात्र के सिर को तबला बनाकर बजाने वाला हेडमास्टर Video Viral होने के बाद सस्पेंड

Etawah News: उत्तर प्रदेश में इटावा के सैफई स्थित बरौली प्राइमरी स्कूल के हेडमास्टर का छात्र के सिर को तबले की तरह बजाने का वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया है।

Etawah News: उत्तर प्रदेश में इटावा जिले के सैफई क्षेत्र स्थित एक प्राइमरी स्कूल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने इस पर कार्रवाई की है। बरौली प्राइमरी स्कूल के हेडमास्टर दिनेश माथुर पर एक छात्र के सिर को तबले की तरह बजाने का आरोप है। वीडियो सामने आने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने मामले का संज्ञान लिया और जांच के बाद प्रधानाचार्य को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

Etawah News Student Tabla

हेडमास्टर ने बच्चे के सिर को बनाया तबला, वीडियो वायरल होने के बाद सस्पेंड

मामले के अनुसार, छात्र के सिर पर बाल नहीं थे। इसी दौरान हेडमास्टर ने उसके सिर को तबले की तरह बजाना शुरू कर दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद शिक्षा विभाग ने इसे गंभीरता से लिया। विभाग की तरफ से मामले की जांच कराई गई और संबंधित प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई की गई।

End of Feed