Etawah Double Murder : जमीन विवाद में दादी और चाचा को उतारा मौत के घाट, दौड़ा-दौड़कर मारी गोली

Etawah Double Murder : रामपूती ढुलबजा गांव में अपने बेटों के साथ रहती थीं। जब वे शनिवार को बेटों के साथ खेतों पर पहुंची और उनका प्रपौत्र वहां आकर अभद्रता करने लगा और उसके बाद ही उसने साथियों के साथ हवाई फायरिंग कर दी।

Etawah Double Murder : उत्तर प्रदेश के इटावा जिले से आज एक सनसनीखेज खबर सामने आई। जिले के भरथना कोतवाली क्षेत्र के ढुलबजा गांव में एक शख्‍स ने जमीन विवाद के चलते दादी और सौतेले चाचा को मौत के घाट उतार दिया। दरअसल, रामपूती नामक वृद्धा अपने बेटे अमित और शिवकुमार के साथ खेतों पर आई थीं। तभी सुबह तकरीबन 11:30 बजे उनको प्रपौत्र सत्यवीर कार से कुछ असलहाधारी लोगों को लेकर पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए फायरिंग करने लगा।

​Etawah Double Murder, Double Murder in Etawah, Etawah Murder, UP Double Murder, Double Murder in Uttar Pradesh


इटावा में डबल मर्डर। (सांकेतिक फोटो)

ऐसे समझें मामला

रामपूती ढुलबजा गांव में अपने बेटों के साथ रहती थीं। जब वे शनिवार को बेटों के साथ खेतों पर पहुंची और उनका प्रपौत्र वहां आकर अभद्रता करने लगा और उसके बाद ही उसने साथियों के साथ हवाई फायरिंग कर दी। उसने यह देख दोनों सौतेले चाचा अपनी जान बचाकर भागने लगे। तभी आरोपी सत्यवीर को उसकी मां ने कई बार रोका, लेकिनप वो नहीं माना और दादी को गोली मार दी। इसके बाद उसके कुछ हमलावर साथियों ने चाचा को दौड़ाकर 100 मीटर दूरी पर जाकर सिर में गोली मार दी। हालांकि शिवकुमार जान बचाकर भाग गया।

End of Feed