इटावा में भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई डबल डेकर बस; दो की मौत

इटावा में बनारस से दिल्ली जा रही एक प्राइवेट डबल डेकर बस की खड़े ट्रक से टक्कर हो गई। इस हादसे में बस के ड्राइवर और कंडक्टर की मौत हो गई, जबकि करीब 40 यात्री घायल हुए हैं।

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां एक एक प्राइवेट डबल डेकर बस राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 40 यात्री घायल हो गए। घायलों में एक गर्भवती महिला भी शामिल है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Etawah Bus accident

खड़े ट्रक से भिड़ी तेज रफ्तार बस

आईटीआई चौराहे के पास हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, यह हादसा इटावा शहर क्षेत्र से गुजरने वाले नेशनल हाईवे पर ITI चौराहे के पास हुआ। तेज रफ्तार बस अचानक बेकाबू हो गई और सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

End of Feed