Etah Accident: सड़क किनारे खड़ी रोडवेज बस में पीछे से भिड़ी कैंटर; हादसे में 4 की मौत, 11 घायल

उत्तर प्रदेश के एटा जिले के बागवाला क्षेत्र में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। खराब होकर सड़क किनारे खड़ी रोडवेज बस में पीछे से तेज रफ्तार कैंटर ने टक्कर मार दी, जिससे 4 यात्रियों की मौत हो गई और 11 घायल हैं।

उत्तर प्रदेश के एटा जिले से एक बेहद दर्दनाक और वीभत्स सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जिला मुख्यालय के बागवाला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कीलरमऊ गांव के पास शुक्रवार तड़के एक तेज रफ्तार कैंटर ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में चार यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 11 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इसके बाद एक तीसरा ट्रक भी इस हादसे की चपेट में आ गया।

Etah Accident

खराब बस को ठीक होते देख रहे यात्रियों को कैंटर ने रौंदा

खबर अपडेट की जा रही है...

End of Feed