Gujarat News : छोटा उदयपुर में लूट के इरादे से हत्या: बुजुर्ग महिला को मार कर चांदी के कड़े लूटे; दोनों पैर काटे

गुजरात के छोटा उदयपुर में लूट के इरादे से घर में घुसे बदमाशों ने बुजुर्ग महिला की हत्या कर उसके दोनों पैर काट दिए और चांदी के कड़े निकाल ले गए।

छोटा उदयपुर : जिले के नसंवाड़ी तालुका के गढ़बोरियाद गांव में एक बुजुर्ग महिला की हत्या कर लूट की वारदात सामने आई है। असंवेदनशीलता की हद देखिए कि आरोपियों ने महिला की हत्या के बाद उसके पैरों में पहने चांदी के कड़े निकालने के लिए दोनों पैर काट दिए। पुलिस ने लूट के साथ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

Chhota Udaipur Women Murder

छोटा उदयपुर में महिला की हत्या

दत्रीबेन भीमाभाई भील के सिर पर चोट के निशान

पुलिस के अनुसार, घटना बीती रात की है, जब गढ़बोरियाद गांव में अपने घर में सो रही दत्रीबेन भीमाभाई भील पर अज्ञात व्यक्तियों ने हमला किया। हमलावरों ने महिला के सिर पर चोट पहुंचाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद आरोपियों ने महिला के पैरों में पहने चांदी के कड़े लूटने के लिए दोनों पैर काट दिए और मौके से फरार हो गए।

End of Feed