नोएडा की चमक के पीछे 'मौत के गड्ढे', खुले नाले में गिरकर बुजुर्ग की मौत; कब रुकेंगे हादसे?

नोएडा में खुले नाले में गिरने के बाद एक बुजुर्ग की डूबकर मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि यह घटना थाना फेस 3 क्षेत्र के ममूरा के आसपास हुई।

नोएडा : यूपी के सबसे आधुनिक और 'प्लांड' शहर कहे जाने वाले नोएडा में बारिश ने पोल खोल कर रख दी है। वहीं, खुले मेनहोल और नाले लोगों की जान ले रहे हैं। एक बार फिर सामने आई है। थाना फेस-3 क्षेत्र के ममूरा इलाके में बारिश के दौरान एक बुजुर्ग का पैर फिसलने से वह खुले नाले में जा गिरे, जहाँ डूबने से उनकी दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Death

(सांकेकित फोटो-Istock)

यह कोई पहली घटना नहीं है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में मेट्रो, एक्सप्रेसवे और इंडस्ट्री हब जैसे हजारों करोड़ के प्रोजेक्ट्स चल रहे हैं, लेकिन इन आधुनिक दावों के बीच सड़कों के किनारे खुले गड्ढे, अधूरे नाले और बिना बैरिकेडिंग वाली निर्माण साइटें हर दिन आम लोगों के लिए 'मौत का जाल' बिछा रही हैं। सुरक्षा मानकों की भारी अनदेखी के कारण पहले भी युवराज मेहता जैसे कई होनहारों की जान जा चुकी है, और अब इस बुजुर्ग की मौत ने फिर सिस्टम की लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

End of Feed