Lakhimpur Kheri: दोमुंहा सांप मामले में पुलिस पर गिरी गाज, 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड, आरोपियों को छोड़ने का आरोप

Lakhimpur Kheri News: लखीमपुर खीरी में दोमुंहा सांप बरामदगी मामले में मैगलगंज थानेदार समेत आठ पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है। पुलिसकर्मियों पर कुछ आरोपियों को छोड़ने का आरोप लगा था।

Lakhimpur Kheri News: उत्तर प्रदेश केलखीमपुर खीरी से दोमुंहे सांप यानी रेड सैंड बोआ की तस्करी के मामले में पुलिस विभाग ने एक बेहद सख्त कदम उठाया है। मामले में पुलिसकर्मियों पर तस्करों को बचाने और कुछ आरोपियों को अवैध रूप से छोड़ने के गंभीर आरोप लगे हैं। मामले की जांच के बाद एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने इंस्पेक्टर और उपनिरीक्षक समेत आठ पुलिसकर्मियों को निलंबित किया है। इनमें सात पुलिसकर्मी मैगलगंज थाने में तैनात थे, जबकि एक मुख्य आरक्षी रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात था।

Lakhimpur Kheri Police

लखीमपुर खीरी में थानेदार समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड

जानकारी के अनुसार, मैगलगंज क्षेत्र की पुलिस ने कुछ समय पहले दो जीवित रेड सैंड बोआ सांपों के साथ तीन युवकों को पकड़ा था। जिसके बाद पुलिस ने वन्यजीव संरक्षण अधिनियम (Wildlife Protection Act) के तहत रिपोर्ट दर्ज की थी और आरोपियों को जेल भेज दिया था। हालांकि, इस कार्रवाई के दौरान कुछ अन्य संदिग्ध आरोपियों को मौके से भगाने या छोड़ने के गंभीर आरोप स्थानीय पुलिस पर लगे थे।

End of Feed