Punjab: होशियारपुर में ED की बड़ी कार्रवाई, पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा के घर केंद्रीय एजेंसियों की दबिश

Punjab News: पंजाब के होशियारपुर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा के घर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने दबिश दी है। सुरक्षा के लिए CRPF के जवान मौजूद हैं।

Punjab News: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व विधायक और पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा के होशियारपुर स्थित आवास पर सोमवार सुबह केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीमों ने दबिश दी है। तड़के हुई इस अचानक कार्रवाई से स्थानीय राजनीतिक गलियारों में भारी हड़कंप मच गया है।

ED Raid Sundar Sham Arora

सुंदर शाम अरोड़ा के ठिकानों पर ED की छापेमारी

CRPF के साथ 3 से 4 गाड़ियों में पहुंचे अधिकारी

शुरुआती जानकारी के अनुसार, केंद्रीय एजेंसियों के अधिकारी तीन से चार गाड़ियों के काफिले में अचानक सुंदर शाम अरोड़ा के आवास पर पहुंचे। जिस समय ईडी की टीमों ने रेड मारी, उस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा अपने घर के अंदर ही मौजूद थे। किसी भी अवांछित स्थिति से निपटने और जांच प्रक्रिया को निर्बाध चलाने के लिए अधिकारियों के साथ भारी संख्या में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवान तैनात किए गए हैं।

End of Feed