ED Day 2026 : मनी लॉन्ड्रिंग पर सबसे बड़ी मार, दुनिया की मजबूत वित्तीय जांच एजेंसी बनी ईडी; क्या बोले MOS पंकज चौधरी

पंकज चौधरी ने विपक्ष और आलोचकों पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग हमेशा कहते हैं कि मोदी सरकार ने ईडी को बहुत ज्यादा शक्तियां दे दी हैं, लेकिन वे आधा सच बताते हैं। उन्होंने कहा कि ईडी को ताकत इसलिए दी गई ताकि मनी लॉन्ड्रिंग, हवाला, बेनामी संपत्ति, बैंक घोटाले और टेरर फंडिंग जैसे अपराधों पर लगाम लगाई जा सके।

नई दिल्ली में 70वें प्रवर्तन दिवस (ED Day) के मौके पर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि ईडी आज सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में एक मजबूत वित्तीय जांच एजेंसी के रूप में अपनी पहचान बना चुकी है। अपने संबोधन में पंकज चौधरी ने कहा कि 1 मई 1956 को बनी ईडी ने पिछले 70 सालों में लंबा सफर तय किया है और खासकर पिछले कुछ वर्षों में उसकी कार्यक्षमता और प्रभाव काफी बढ़ा है। उन्होंने कहा कि शुरुआत में ईडी का काम सिर्फ विदेशी मुद्रा कानूनों जैसे फेरा और फेमा के पालन तक सीमित था, लेकिन बाद में सरकार ने उसे मनी लॉन्ड्रिंग रोकने की जिम्मेदारी भी दी और एजेंसी इस भरोसे पर पूरी तरह खरी उतरी।

Pankaj Chaudhary, ED 70th Foundation Day

ईडी का 70वां स्थापना दिवस पर बोलते केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी

“ईडी को किसी को निशाना बनाने नहीं, आर्थिक अपराध रोकने की ताकत मिली”

End of Feed