DUSU Election 2026: काउंटिंग के बीच 'लीड' से 'हार' तक..., NSUI ने DU प्रशासन पर उठाई उंगली, कहा- ABVP को किया गया फेवर

DUSU Election 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव 2026 के नतीजों के बाद NSUI ने मतगणना प्रक्रिया को लेकर DU प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। NSUI का दावा है कि अध्यक्ष पद की मतगणना के दौरान उसके उम्मीदवार विजय शंकर मीणा की बढ़त को कथित तौर पर कम किया गया और चुनावी अनियमितताएं हुईं।

DUSU Election 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव 2026 के नतीजों के बाद कांग्रेस समर्थित नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। NSUI ने दावा किया कि चुनाव की मतगणना के दौरान दिल्ली विश्वविद्यालय प्रशासन ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से संबद्ध अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के पक्ष में काम किया यानी उन्हें फेवर किया और प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश की।

DUSU Election 2026

नतीजों के बाद NSUI का DU प्रशासन पर बड़ा आरोप

अचानक NSUI उम्मीदवार की बढ़त कम होती गई

NSUI अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने एक वीडियो संदेश जारी कर कहा कि मुकाबला बेहद करीबी था और शुरुआती दौर में NSUI उम्मीदवार विजय शंकर मीणा बढ़त बनाए हुए थे। उनके मुताबिक, जैसे-जैसे मतगणना आगे बढ़ी, यह बढ़त कम होती गई और गिनती की रफ्तार भी धीमी कर दी गई। जाखड़ ने आरोप लगाया कि जब ABVP को अपनी स्थिति कमजोर होती नजर आई, तब चुनावी अनियमितताओं का सहारा लिया गया। NSUI ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर भी मतगणना प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए। संगठन का आरोप है कि अध्यक्ष पद के उम्मीदवार विजय शंकर मीणा लंबे समय तक आगे चल रहे थे, लेकिन बाद में उनकी बढ़त लगातार कम होती गई। NSUI ने इसे मतगणना को प्रभावित करने की कथित कोशिश बताया।

End of Feed