अमरोहा में बड़े मंगल के दिन भीषण हादसा; कीर्तन कर रहे भक्तों को डंपर ने कुचला, तीन की मौत; CM योगी ने जताया दुख

यूपी के अमरोहा में भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां हनुमान मंदिर परिसर में तेज रफ्तार बजरी से लदा एक डंपर अचानक बेकाबू होकर श्रद्धालुओं की भीड़ में जा घुसा। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई।

उत्तर प्रदेश के अमरोहा में बड़े मंगलवार पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां के अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के कोठी खिदमतपुर स्थित हनुमान मंदिर परिसर में तेज रफ्तार बजरी से लदा एक डंपर अचानक बेकाबू होकर श्रद्धालुओं की भीड़ में जा घुसा। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर दुख जताया है और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की हैं।

Accident

सांकेतिक तस्वीर

यह हादसा अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के कांठ मार्ग स्थित चक छाबी गांव में हुआ। बताया जा रहा है कि मंदिर परिसर में धार्मिक आयोजन के तहत रामायण पाठ चल रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर मंदिर परिसर में जा घुसा और वहां मौजूद लोगों को अपनी चपेट में ले लिया।

End of Feed