‘Red suits you’ कहकर की थी बदसलूकी, मुखर्जी नगर छेड़छाड़ मामले में DU ने 3 स्टूडेंट्स को किया सस्पेंड

दिल्ली यूनिवर्सिटी ने मुखर्जी नगर में दो छात्राओं से कथित स्टॉकिंग और उत्पीड़न के मामले में नमन, अभिनव कुमार और अभिमन्यु कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मामला 23 सितंबर की रात का है, जब शिकायत के मुताबिक सफेद एसयूवी में सवार युवकों ने छात्राओं पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं और उनका पीछा किया। छात्राओं ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उन्हें गाड़ी में खींचने की भी कोशिश की।

दिल्ली यूनिवर्सिटी ने दो छात्राओं से कथित स्टॉकिंग और उत्पीड़न के मामले में तीन छात्रों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। यूनिवर्सिटी ने नमन, अभिनव कुमार और अभिमन्यु कुमार को तत्काल प्रभाव से उनके पाठ्यक्रम से निलंबित कर दिया है। यह मामला 23 सितंबर 2026 की शाम उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में हुई कथित घटना से जुड़ा है। दिल्ली पुलिस की ओर से इस संबंध में दर्ज एफआईआर के आधार पर यूनिवर्सिटी प्रशासन ने यह कार्रवाई की है।

delhi university

मुखर्जी नगर स्टॉकिंग केस में DU की बड़ी कार्रवाई। PTI

यूनिवर्सिटी की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि दिल्ली पुलिस की एफआईआर के आधार पर तीनों छात्रों को तत्काल प्रभाव से उनके कोर्स ऑफ स्टडीज से सस्पेंड किया गया है। मामले में पुलिस की जांच जारी है। वहीं, यूनिवर्सिटी की कार्रवाई के बाद अब तीनों छात्रों के खिलाफ आगे की प्रक्रिया पुलिस जांच और मामले के तथ्यों के आधार पर तय होगी।

End of Feed