DUSU चुनाव के नामांकन पर बवाल, अटेंडेंस नियम से पर्चे रद्द होते ही अरविंदो कॉलेज में देर रात तक छात्रों का हंगामा

DU Elections 2026: DUSU चुनाव के नामांकन के आखिरी दिन श्री अरविंदो कॉलेज में अटेंडेंस नियमों को लेकर छात्रों और कॉलेज प्रशासन के बीच विवाद बढ़ गया। अटेंडेंस मानदंड पूरा नहीं करने के आधार पर कुछ छात्रों के नामांकन खारिज किए जाने के बाद नाराज उम्मीदवारों ने कॉलेज परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। देर रात तक चले हंगामे के दौरान छात्रों ने नामांकन की दोबारा जांच और अपना पक्ष रखने का मौका दिए जाने की मांग उठाई।

DU Elections 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव के नामांकन की प्रक्रिया के अंतिम दिन मालवीय नगर स्थित श्री अरविंदो कॉलेज में देर रात तक जमकर हंगामा हुआ। नामांकन पत्रों की जांच के दौरान कुछ छात्रों के पर्चे कॉलेज प्रशासन की ओर से निर्धारित अटेंडेंस मानदंड पूरा नहीं होने का हवाला देते हुए निरस्त कर दिए गए। इसके बाद नाराज छात्र बड़ी संख्या में कॉलेज परिसर में जुट गए और प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

Aurobindo College Nomination Row

DUSU चुनाव से पहले श्री अरविंदो कॉलेज में नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन से गरमाया माहौल

कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी

छात्रों का आरोप है कि चुनाव में उम्मीदवार बनने के लिए उन्होंने नामांकन दाखिल किया था, लेकिन जांच के दौरान अटेंडेंस से संबंधित नियमों का आधार बनाकर उनके पर्चे खारिज कर दिए गए। नामांकन रद्द होने की जानकारी सामने आने के बाद छात्रों में नाराजगी बढ़ गई। उन्होंने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए फैसले पर आपत्ति जताई और नामांकन पत्रों की दोबारा समीक्षा किए जाने की मांग की।

End of Feed