Maharashtra News: शिवसेना का थप्पड़बाज काउंसलर गिरफ्तार, अस्पताल में महिला डॉक्टर-नर्सों से की बदसलूकी

ठाणे जिले में डोंबिवली के केडीएमसी शास्त्रीनगर अस्पताल में महिला डॉक्टर, नर्स और कर्मचारियों से मारपीट के मामले में पुलिस ने शिवसेना काउंसलर रमेश म्हात्रे सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Maharashtra News: महाराष्ट्र में राजधानी मुंबई के पास ठाणे जिले के डोंबिवली के एक अस्पताल में महिला डॉक्टर, नर्स और कर्मचारियों से मारपीट के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सीसीटीवी में कैद हुई इस घटना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शिवसेना काउंसलर रमेश म्हात्रे सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जब से डोंबिवली में मनपा के शास्त्रीनगर अस्पताल में यह घटना हुई, तभी से मेडिकल कर्मचारियों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।

कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका (KDMC) के शास्त्रीनगर अस्पताल में हुई यह घटना वहां लगे CCTV में कैद हो गई। CCTV Footage सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। इसी आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है। अस्पताल के कर्मचारियों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस घटना के बाद चिकित्सा कर्मियों की सुरक्षा पर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

End of Feed