Jalore News: डॉक्टर ने की हैवानियत की सारी हदें पार, ब्लैकमेल कर रेप की वारदात को दिया अंजाम

Jalore News: राजस्थान के जालोर में रूट कैनाल कराने निजी क्लिनिक में पहुंची महिला को बेहोशी का इंजेक्शन देकर डॉक्टर ने अश्लील वीडियो बनाई। उसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार रेप की वारदात को अंजाम दिया है।

Jalore News: बीमारी और दर्द की समस्या लेकर सबसे पहले लोग डॉक्टर के पास जाते हैं। उनके इलाज से ठीक होने की उम्मीद करते हैं। यही कारण है कि डॉक्टरों को भगवान का रूप माना जाता है। लेकिन जब डॉक्टर ही हैवानियत की हदें पार करने लगे तो क्या होगा। राजस्थान के जालोर से डॉक्टर की हैवानियत का एक मामला सामने आया है। यहां रूट कैनाल के इलाज के लिए डेंटिस्ट के पास गई महिला के साथ डॉक्टर ने रेप की वारदात को अंजाम दिया है। डॉक्टर ने महिला की अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देकर इस घटना को अंजाम दिया है। कथित तौर पर डॉक्टर ने महिला के साथ सात बार रेप किया है। महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करते हुए पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है।

Doctor Raped Woman Patient

डॉक्टर ने महिला मरीज से किया रेप

इलाज की आड़ में हैवानियत

रेप का ये मामला राजस्थान के जालोर जिले के भीनमाल शहर का है। यहां एक महिला दाढ़ के दर्द से परेशान थी और रूट कैनाल के इलाज के लिए पास में स्थित एक निजी क्लीनिक गई थी। डेंटिस्ट ने इलाज और दर्द में आराम देने के नाम पर उसे बेहोशी का इंजेक्शन दिया और उसकी अश्लील फोटो और वीडियो बनाई। कुछ समय बाद महिला के होश में आने के बाद इस डॉक्टर ने महिला को फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी और रेप की वारदात को अंजाम दिया। महिला ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि इस डॉक्टर ने 7 बार उसका रेप किया है।

End of Feed