Kolkata News: रंगे हाथों रिश्वत लेते पकड़ा गया डॉक्टर; CBI ने 10 लाख की घूस के साथ किया गिरफ्तार

सीबीआई ने कोलकाता में राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) के एक वरिष्ठ मूल्यांकनकर्ता डॉक्टर को 10 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने रविवार को इस बारे में जानकारी दी।

Kolkata News: सीबीआई ने पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) के एक वरिष्ठ मूल्यांकनकर्ता डॉक्टर को 10 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों के अनुसार, मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के शरीर रचना विभाग के प्रमुख तपन कुमार ने कर्नाटक के बेलगावी स्थित एक मेडिकल कॉलेज को सकारात्मक निरीक्षण रिपोर्ट देने के लिए कथित तौर पर रिश्वत ली थी।

Doctor arrested for taking bribe

रिश्वत लेने के आरोप में डॉक्टर गिरफ्तार

सीबीआई द्वारा कोलकाता, बर्धमान और बेलगाम में की गई छापेमारी में 44.60 लाख रुपये की अतिरिक्त नकदी बरामद की गई। जांच एजेंसी ने रविवार को एक बयान जारी कर बताया कि इस मामले में 24 मई को आरोपी डॉक्टर, दो निजी व्यक्तियों और कर्नाटक के बेलगावी स्थित एक निजी चिकित्सा संस्थान के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

End of Feed