DND पर आज से फिर शुरू हुआ मरम्मत का काम, दिल्ली-नोएडा के बीच महीने भर ट्रैफिक रहेगा प्रभावित

दिल्ली और नोएडा को जोड़ने वाले DND फ्लाईवे पर गुरुवार से मरम्मत का काम दोबारा शुरू हो रहा है, जिससे अगले डेढ़ महीने तक यातायात प्रभावित रहने की संभावना है। प्रदूषण और सर्दी के कारण अक्टूबर 2025 से रुका हुआ यह प्रोजेक्ट अब मार्च के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। मरम्मत के दौरान दोपहर और रात के समय दो-दो लेन बंद रखी जाएंगी।

Delhi Noida Traffic Update: नोएडा और दिल्ली को जोड़ने वाली सबसे व्यस्त सड़क डीएनडी फ्लाईवे पर सफर करने वाले लोगों के लिए आने वाले कुछ सप्ताह भागदौड़ भरे हो सकते हैं। इस मुख्य मार्ग पर गुरुवार से मरम्मत का बड़ा प्रोजेक्ट एक बार फिर शुरू होने जा रहा है, जिसकी वजह से यातायात की रफ्तार धीमी पड़ने की पूरी आशंका है। दरअसल, सड़क को बेहतर बनाने का यह अभियान पिछले साल अक्टूबर में ही शुरू कर दिया गया था, लेकिन प्रदूषण के बढ़ते स्तर और फिर कड़ाके की ठंड के कारण इसे बीच में ही रोकना पड़ा था। अब मौसम अनुकूल होते ही अधिकारियों ने इसे डेढ़ महीने के भीतर पूरा करने का लक्ष्य तय किया है।

Traffic update dnd flyover

DND फ्लाईवे पर बंद रहेंगी दो लेन (सांकेतिक चित्र)

प्रदूषण और सर्दी की वजह से आई थी रुकावट

नोएडा टोल ब्रिज कंपनी लिमिटेड के अनुसार, ग्रैप के तीसरे और चौथे चरण के प्रतिबंध लागू होने की वजह से निर्माण कार्यों पर रोक लग गई थी। इसके अलावा, तकनीकी रूप से सड़क पर तारकोल या बिटुमिन बिछाने का काम सर्दियों में करना संभव नहीं होता है क्योंकि कम तापमान में इसकी पकड़ कमजोर रह जाती है। अब जब तापमान में बढ़ोतरी हो रही है, तो अधिकारियों का मानना है कि सड़क की परतें अधिक मजबूती से चिपकेंगी और सड़क ज्यादा टिकाऊ बनेगी। यही वजह है कि अब गर्मी की शुरुआत के साथ ही इस काम को प्राथमिकता पर लिया गया है।

End of Feed