DMRC का बड़ा फैसला, कल से सोमवार को दौड़ेंगी ज्यादा मेट्रो ट्रेनें; अब नहीं करना पड़ेगा लंबा इंतजार

दिल्ली मेट्रो यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। DMRC ने सोमवार से मेट्रो के फेरे बढ़ाने का फैसला लिया है। इससे ऑफिस टाइम के दौरान यात्रियों को फायदा होगा और उन्हें ट्रेन का कम इंतजार करना पड़ेगा।

Delhi Metro News: दिल्ली-एनसीआर में मेट्रो से यात्रा करने वाले लाखों यात्रियों के लिए राहत की खबर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने बड़ा कदम उठाया है। DMRC ने घोषणा की है कि 18 मई यानी कल से हर सोमवार 6 अतिरिक्त ट्रेनों के जरिए मेट्रो के 24 अतिरिक्त फेरे शुरू किए जाएंगे। इसके अलावा बाकी दिनों में भी जरूरत के हिसाब से अतिरिक्त ट्रेन सेवाएं चलाई जाएंगी।

Delhi Metro

DMRC के बयान के अनुसार, मौजूदा समय में ऊर्जा सुरक्षा, आर्थिक मजबूती और पर्यावरण संरक्षण के लिए सार्वजनिक परिवहन की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण हो गई है। इसी को ध्यान में रखते हुए दिल्ली मेट्रो सेवाओं को ज्यादातर लोगों तक पहुंचाने और यात्रियों को सुविधाजनक सफर देने के लिए कई रणनीतिक पहल की जा रही हैं।

End of Feed