दिल्ली में कूड़ा नहीं उठा तो ठेकेदारों की खैर नहीं...MCD लगाएगा भारी जुर्माना; जानें क्या है एक्शन प्लान

दिल्ली में सर्दियों के दौरान वायु प्रदूषण बढ़ने की समस्या को देखते हुए सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सड़कों पर जमा धूल और कचरे का समय पर उठान प्रदूषण नियंत्रण के प्रयासों का अहम हिस्सा है।

दिल्ली : दिवाली से पहले दिल्ली में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने और प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए नगर निगम ने सख्ती की तैयारी की है। महापौर प्रवेश वाही ने गुरुवार को अधिकारियों के साथ करीब ढाई घंटे तक चली बैठक में सफाई व्यवस्था में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों पर भारी जुर्माना लगाने के निर्देश दिए। साथ ही साफ किया कि शहर की सफाई और कचरा प्रबंधन में सुधार के लिए अब हर सप्ताह समीक्षा बैठक होगी।

Delhi MCD Cracks Down on Poor Sanitation

(सांकेतिक फोटो-Istock)

बैठक में उपमहापौर डॉ. मोनिका पंत, सदन के नेता जय भगवान यादव, निगम आयुक्त संजीव खिरवार, सभी जोन के उपायुक्त और सफाई से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में कचरा उठाने, उसके निस्तारण और सफाई कर्मचारियों को जरूरी संसाधन उपलब्ध कराने पर चर्चा हुई।

End of Feed