Dindori News: रसगुल्ला बताकर दोस्त को देसी बम खिलाने वाले आरोपी हिरासत में, दोस्त की हो गई थी मौत

Dindori News: मध्य प्रदेश के डिंडौरी में 35 साल को राजेंद्र बरौतिया को कथित तौर पर रसगुल्ला बताकर सुअरमार बम दिया गया। मुंह में विस्फोट होने से इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।

Dindori, MP News: मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति को कथित तौर पर रसगुल्ला बताकर सुअरमार बम (Pig Bomb) खिला दिया गया। युवक ने जैसे ही उसे मुंह में रखकर दांत से दबाया, वैसे ही जोरदार धमाका हो गया। धमाके में युवक का जबड़ा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। NDTV की रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने इस मामले में हत्या और विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया और दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

handcuffed Hathkari

सुअर बम खिलाने वाला हिरासत में

घटना डिंडौरी जिले में कोतवाली थाना क्षेत्र के पड़रिया छांटा गांव की है। मृतक की पहचान 35 साल के राजेंद्र बरौतिया के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार 10 नवंबर की शाम राजेंद्र ने परिवार के साथ खाना खाया था। इसके बाद वह घर के आंगन में आग ताप रहा था। इसी दौरान उसके परिचित रामभगत बरौतिया ने कथित तौर पर उसे रसगुल्ला बताकर सुअरमार बम दे दिया।

End of Feed