साउथ दिल्ली में फिर हुआ 'डिजिटल अरेस्ट' कांड; बुजुर्ग महिला को तीन दिन डराकर 7 करोड़ ठगे

देश की राजधानी दिल्ली में साइबर अपराधी लगातार बुजुर्गों को निशाना बना रहे हैं। साउथ दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके से एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर एक 70 वर्षीय महिला कारोबारी से करीब सात करोड़ रुपये की ठगी की गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Delhi News: दिल्ली से एक बार फिर बुजुर्ग के साथ साइबर फ्रॉड की खबर आई है। राजधानी के पॉश इलाके, ग्रेटर कैलाश में रहने वाली एक बुजुर्ग महिला साइबर ठगों का शिकार हो गईं। ठगों ने खुद को जांच एजेंसियों से जुड़ा अधिकारी बताकर महिला को मनी लॉन्ड्रिंग के झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी और मानसिक दबाव बनाया। कथित तौर पर 'डिजिटल अरेस्ट' के जरिए एक बुजुर्ग महिला से लगभग सात करोड़ रुपए की ठगी हुई है। फिलहाल, इस ठगी को लेकर पुलिस में FIR दर्ज कराई गई है।

delhi digital arrest news

हफ्ते भर में ग्रेटर कैलाश इलाके से दूसरा मामला (सांकेतिक तस्वीर)

हफ्ते भर में दो बड़े मामले

देश की राजधानी दिल्ली में साइबर अपराधियों का आतंक तेजी से फैलता जा रहा है। बीते एक हफ्ते के भीतर साउथ दिल्ली से ऐसे दो बड़े मामले सामने आए हैं, जिनमें बुजुर्गों को डराकर, मानसिक दबाव में रखकर उनके साथ करोड़ों रुपए की ठगी की गई। साइबर फ्रॉड की ऐसी घटनाओं को 'डिजिटल अरेस्ट' कहा जाता है।

End of Feed