अमावस्या पर स्नान के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, गढ़ मुक्तेश्वर में हाइवे पर लगा जाम, आज इस रास्ते का इस्तेमाल ना ही करें तो अच्छा

ज्येष्ठ अमावस्या के शुभ मुहूर्त पर गंगा स्नान के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु गढ़ गंगा पहुंच रहे हैं। जिसके चलते एनएच 24 पर तीन किमी तक का भीषण जाम लगा हुआ है। ये जाम और बढ़ने की संभावना है।

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल ज्येष्ठ अमावस्या 6 जून को पड़ी है। ज्येष्ठ अमावस्या पर श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए जाते हैं। बता दें कि पितरों के तर्पण और श्राद्ध कर्म के लिए ज्येष्ठ अमावस्या का सबसे अधिक महत्व है। भारी संख्या में लोग अपने आसपास के तीर्थ स्थानों पर गंगा में डुबकी लगाने पहुंचते हैं। ज्येष्ठ अमावस्या पर कोने-कोने से लोग गंगा स्नान के लिए आते हैं। इस बीच यूपी के गढ़ गंगा में गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंची है। गढ़ गंगा के तट पर श्रद्धालुओं की भीड़ सुबह 4 बजे से ही लगनी शुरू हो गई है।

traffic jam

अमावस्या स्नान के लिए पहुंची श्रद्धालुओं की भीड़ (प्रतीकात्मक तस्वीर)

गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार गढ़ गंगा पहुंच रही है। भीड़ के साथ यहां जाम की स्थिति भी बढ़ती जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, एन 24 पर 3 किमी तक भारी जाम लगा हुआ है। इसमें अधिकतर लोग गंगा स्नान के लिए गढ़ गंगा की ओर जा रहे हैं। समय से साथ ट्रैफिक जाम के और बढ़ने की संभावना है। दिन चढ़ने के साथ यहां भीड़ और बढ़ेगी। गंगा स्नान और अमावस्या का मुहूर्त 6:07 बजे तक का है। इस दौरान हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रहेगी।

End of Feed