Delhi-Mumbai Expressway: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे आने वाले समय में विकास की हाईवे बनेने जा रहा है। यह एक्सप्रेसवे न सिर्फ देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) और आर्थिक राजधानी मुंबई (Mumbai) को आपस में तेज रफ्तार से जोड़ेगा, बल्कि हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र के कई शहरों तक भी पहुंच आसान बनाएगा। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का दिल्ली से राजस्थान के दौसा (Delhi to Dausa) के बीच का खंड पहले ही चालू हो चुका है। इस छोटे से खंड के शुरू होने से ही दिल्ली और जयपुर (Jaipur) की दूरी कई घंटे कम हो गई है। इस एक्सप्रेसवे से कई संभावनाएं जुड़ी हुई हैं, इसलिए एनसीआर (NCR) के एक अन्य शहर को भी इससे जोड़ने की मांग अब उठ रही है। चलिए जानते हैं -
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे
इन शहरों को जोड़ता है दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे देश का सबसे लंबा 1350 किमी लंबा एक्सप्रेसवे है, जो अभी बन ही रहा है। 8 लेन का यह एक्सप्रेसवे विकास का पहिया भी है, जो दो प्रमुख शहरों के साथ ही कई अन्य शहरों को जोड़ेगा। इस एक्सप्रेसवे के बन जाने से गुरुग्राम, दौसा, जयपुर, कोटा, चित्तौड़गढ़, इंदौर, उज्जैन, भोपाल, अहमदाबाद, वडोदरा जैसे शहर दिल्ली और मुंबई से ही नहीं, बल्कि आपस में भी जुड़ जाएंगे।भिवाड़ी को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जोड़ने की मांग
राजस्थान का भिवाड़ी एक तेजी से विकसित हो रहा इंडस्ट्रियल और रेजिडेंशियल हब है। यहां पर लगातार उद्योग-धंधे आ रहे हैं और लोगों का रुख भी दिल्ली-गुरुग्राम जैसे बड़े शहरों से अब इस ओर हो रहा है। यही वजह है कि रिएलिटी क्षेत्र की एक प्रमुख बॉडी CREDAI ने रासजस्थान सरकार से मांग की है कि भिवाड़ी को भी दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाए। CREDAI ने मांग की है कि राजस्थान सरकार भिवाड़ी को Delhi-Mumbai Expressway से लिंक करे।CREDAI NCR भिवाड़ी नीमराना ने राजस्थान सरकार के मुख्य सचिवि (Chief Secretary) को चिट्ठी लिखकर यह आवेदन किया है। बता दें कि CREDAI NCR भिवाड़ी नीमराना, एक प्रमुख संस्था है जो भिवाड़ी, धारूहेड़ा और नीमराना के डेवलपर्स को रिप्रजेंट करती है। CREDAI NCR भिवाड़ी नीमराना के प्रेसिडेंट अनिल गुप्ता ने सरकार से रिक्वेस्ट की है कि भिवाड़ी को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जोड़ने की योजना बनाएं। इससे न सिर्फ क्षेत्र में आर्थिक विकास को रफ्तार मिलेगी, बल्कि औद्योगिक उत्पादों व लोगों की आवाजाही आसान होगी और क्षेत्र में विकास और सम्पन्नता भी बढ़ेगी।
ऐसे जुड़ें दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से
CREDAI NCR भिवाड़ी नीमराना ने भिवाड़ी को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए कुछ सुझाव भी दिए हैं। इसमें एक सुझाव यह है कि एक एक्सप्रेसवे तक पहुंचने के लिए भिवाड़ी से एक सीधी सड़क निकाली जाए। इसके अलावा सुझाव में यह भी कहा गया है कि डेडिकेटिड फ्रेट कॉरिडोर (DFC) के साथ-साथ एक सड़क बनाई जाए, जिका दिल्ली-मंबई एक्सप्रेसवे पर इंटरचेंज बने।ये भी पढ़ें - ये है भारत का सबसे लंबा नेशनल हाईवे, जानिए 6 फैक्ट्स
NH919 को चौड़ा करने का सुझाव
इसके अलावा CREDAI NCR भिवाड़ी नीमराना ने भिवाड़ी से पलवल तक NH 919 को चौड़ा करके उसकी क्षमता बढ़ाने का भी सुझाव दिया है। इससे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे तक कनेक्टिविटी बन जाएगी। यही नहीं मौजूदा नूंह होडल रोड (MDR132) और MDR 61 (राजस्थान) पर मौजूदा चोपांकी से ताजीपुर (हरियाणा) सड़क के विकास का भी सुझाव है।टोल हटाने की भी मांग
अनिल गुप्ता का कहना है कि भिवाड़ी के लगातार विकास और उन्नति के लिए इसका दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जुड़ीना बहुत जरूरी है। ज्ञात हो कि CREDAI नेशनल से कुल 13 हजार से ज्यादा डेवलपर और सदस्य जुड़े हैं। इसके अलावा उन्होंने सरकार से भिवाड़ी के टोल प्लाजा को हटाने की भी मांग की है। क्योंकि इस टोल प्लाजा की वजह से भीड़-भाड़ वाले समय में काफी ट्रैफिक जाम हो जाता है। इससे न सिर्फ यात्रियों को समस्या होती है, बल्कि प्रदूषण भी बढ़ता है। इसके अलावा टोल प्लाजा से यहां नियमित तौर परआने-जाने वाले लोगों की जेब पर भी असर पड़ता है।दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से इन शहरों की दूरी बढ़ेगी, समय घटेगा
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का काम पूरा होने के बाद दिल्ली के कुछ शहरों के बीच दूरी बढ़ जाएगी, लेकिन अच्छी बात ये है कि यात्रा का समय कम हो जाएगा। दिल्ली से जिन शहरों की दूरी बढ़ेगी उनमें जयपुर, किशनगढ़, अजमेर, चित्तौड़गढ़, उदयपुर और अहमदाबाद शामिल हैं।
|
