झमाझम बारिश से दिल्ली का मौसम हुआ सुहावना, AQI में भी सुधार, जानें कितनी साफ हुई शहर की हवा

दिल्ली में देर रात से सुबह तक हुई झमाझम बारिश से हवा की गुणवत्ता में सुधार देखने को मिला है। राजधानी में बारिश से पारा गिरने के साथ ही AQI में सुधार तो हुआ है, लेकिन यह अब भी खराब श्रेणी में बना हुआ है।

Delhi News: रविवार देर रात से ही दिल्ली-एनसीआर पर बादल मेहरबान हैं। झमाझम बारिश से तापमान में गिरावट देखने को मिली है। आज यानी सोमवार 12 अक्टूबर की सुबह भी कई इलाकों में अच्छी बारिश हुई। बारिश के कारण सुबह लोगों को ऑफिस जाने में और बच्चों को स्कूल जाने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई इलाकों में जलभराव के चलते भी परेशानियां बढ़ गईं। इस बीच एक अच्छी खबर ये है कि झमाझम बारिश के चलते दिल्ली की हवा भी काफी हद तक साफ ह गई है। हालांकि, यहां कि हवा में हानिकारक प्रदूषक अब भी मौजूद हैं। लेकिन पिछले कुछ दिनों के मुकाबले हवा की गुणवत्ता में सुधार जरूर हुआ है।

Delhi Weather and AQI PTI

दिल्ली में बारिश से हवा की गुणवत्ता में हुआ सुधार

बारिश के बाद हवा की गुणवत्ता में सुधार के बावजूद राजधानी नई दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर चिंता का विषय बना हुआ है। aqi.in के उपलब्ध एयर क्वालिटी डेटा के मुताबिक, दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 104 दर्ज किया गया है। बता दें कि AQI का यह स्तर 'खराब' (Poor) श्रेणी में आता है। वहीं, वैश्विक स्तर पर सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में नई दिल्ली को 303वां स्थान दिया गया है।

End of Feed