Delhi Weather: दिल्ली से हो चुकी है Monsoon की विदाई, फिर कल से तीन दिन बारिश का अलर्ट क्यों?

Delhi Weather: राजधानी दिल्ली से Monsoon की विदाई हो चुकी है, इसके बावजूद शनिवार 26 से 28 सितंबर के बीच बारिश की संभावना बन रही है। जानिए मानसून के लौटने के बाद दिल्ली में बारिश के आसार क्यों बन रहे हैं।

Delhi Weather: दिल्ली से मानसून की विधिवत विदाई हो चुकी है। भारत मौसम विभाग (IMD) ने बुधवार 23 सितंबर को दिल्ली से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की घोषणा कर दी थी। इसके बावजूद अगले कुछ दिनों में राजधानी और आसपास के इलाकों में बारिश की संभावना बनी हुई है।

Delhi rain monsoon

मानसून की विदाई के बाद दिल्ली में तीन दिन बारिश का अलर्ट

यही कारण है कि दिल्ली वालों के मन में प्रश्न उठ रहे हैं कि जब मानसून जा चुका है तो फिर बारिश क्यों? दरअसल, मानसून की विदाई और बारिश का पूरी तरह खत्म होना एक ही बात नहीं हैं। मानसून वापसी के बाद भी दूसरे मौसम संबंधी तंत्रों के चलते बारिश हो सकती है।

End of Feed