गर्मी बढ़ने के साथ पानी की खपत भी बढ़ जाती है। ऐसे में पानी की सप्लाई में किसी भी तरह की समस्या आने पर राजधानी दिल्ली में हाहाकार मच जाता है। दिल्ली के कुछ इलाकों में आज यानी सोमवार 6 अप्रैल की सुबह पानी की सप्लाई बाधित रही। इन इलाकों में शाम को भी पानी की सप्लाई प्रभावित रह सकती है। हालांकि, कल सुबह तक पानी की सप्लाई में सुधार होगा। लेकिन कल यानी मंगलवार 7 अप्रैल को राजधानी के कुछ अन्य इलाकों में पानी की सप्लाई बाधित रहेगी। दिल्ली जल बोर्ड (DJB) ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी पहले ही दे दी है। अगर आप उन इलाकों में रहते हैं, जहां पानी की सप्लाई बाधित रहेगी तो पहले से ही पानी की व्यवस्था कर लें। आप हेल्पलाइन पर फोन करके अपने लिए टैंकर भी मंगवा सकते हैं। हेल्पलाइन नंबर भी हम यहां दे रहे हैं।
दिल्ली के कई इलाकों में आज और कल पानी की सप्लाई बाधित (AI Image)
दिल्ली में पानी की सप्लाई क्यों रहेगी बाधित?
दिल्ली जल बोर्ड के सोशल मीडिया पोस्ट के अनुसार अंडरग्राउंड रिजर्वेयर्स (UGRs) और बूस्टर पंपिंग स्टेशनों की एनुअल फ्लशिंग प्रोग्राम के तहत प्लान मेनटेनेंस एक्टिविटी के चलते कुछ इलाकों में पानी की सप्लाई बाधित रहेगी। सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट में DJB ने बताया है कि सोमवार 6 और मंगलवार 7 अप्रैल को दिल्ली के कई इलाकों में पानी की सप्लाई बाधित रहेगी। निवासियों से आग्रह किया गया है कि वह अपनी जरूरत का पानी पहले से भरकर रख लें।
आज किन इलाकों में नहीं आया पानी
आज यानी सोमवार 6 अप्रैल को दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके, मंगोलपुरी, सेक्टर 2 पॉकेट 4 रोहिणी, फिलिंग प्वाइंट और कराला गांव के साथ ही आसपास के इलाकों में पानी की सप्लाई बाधित रहेगी।
कल इन इलाकों में नहीं आएगा पानी
कल यानी मंगलवार 7 अप्रैल को सुल्तानपुरी क्षेत्र के सेक्टर 3 पॉकेट एफ 23 रोहिणी, सेक्टर 3 पॉकेट ए1 रोहिणी फिलिंग एरिया और कराली गांव के साथ ही आसपास के इलाकों में पानी नहीं आएगा। इनके साथ ही सेक्टर 3 पॉकेट बी 10 रोहिणी और सेक्टर 3 पॉकेट सी 12 रोहिणी में भी मंगलवार को जलापूर्ति बाधित रहेगी।
पानी का टैंकर मंगवाने के लिए हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें
पानी का टैंकर मंगवाने के लिए Helpline Number
इन क्षेत्रों के निवासी पानी की सप्लाई नहीं होने के चलते अपने लिए पानी का टैंकर मंगवा सकते हैं। इसके लिए उन्हें सेंट्रल कंट्रोल रूम में 1916, 23527679 और 23538495 (Water Tanker Helpline) नंबरों पर कॉल करना होगा। इसके अलावा मंगोलपुरी OHT नंबरों के जरिए भी अतिरिक्त सुविधा उपलब्ध रहेगी। यहां के नंबर नंबर हैं - 27294132, 27915531, ताकि निवासियों को किसी तरह की समस्या न हो।
पिछले महीने इन इलाकों में हुई थी वाटर सप्लाई बाधित
बता दें कि पिछले महीने ही दिल्ली के कुछ हिस्सों में वाटर सप्लाई में दिक्कतें आई थीं। दिल्ली के चंद्रावल वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट कई दिनों तक आंशिक रूप से बंद रहा था, जिसके चलते कई इलाकों में पानी की सप्लाई बाधित रही थी। इनमें दिल्ली कैंट, आरके पुरम, वसंत विहार और दक्षिण दिल्ली के अन्य हिस्सों के साथ ही उत्तरी दिल्ली में सिविल लाइंस, कमला नगर, शक्ति नगर, तिमारपुर और मलकागंज में भी पानी की सप्लाई पर असर पड़ा था। इनके अलावा पुरानी दिल्ली, सदर बाजार, पहाड़गंज, करोल बाग, राजेंद्र नगर, पटेल नगर, बलजीत नगर, नारायणा, पालम विहार और नई दिल्ली नगर परिषद (NDMC) के अंतर्गत आने वाले कुछ इलाके भी उस समय प्रभावित हुए थे। DJB ने आखिरकार 31 मार्च को इन इलाकों में पानी की सप्लाई सुचारू रूप से बहाल की थी।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News in Hindi) अपडेट और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
