Delhi News: दिल्ली के इन इलाकों में पानी की किल्लत, 22 लाख लोगों की प्यास पर संकट

दिल्ली के वजीराबाद और चंद्रावल वॉटर ट्रीटमेंट प्लांटों से जुड़े करीब 20 विधानसभा क्षेत्रों के लगभग 22 लाख लोगों को अभी कुछ दिनों तक पानी की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल यमुना नदी में अमोनिया लेवल लगातार बढ़ा हुआ है, इसके सामान्य स्तर पर पहुंचने पर ही स्थिति सामान्य हो सकेगी।

Delhi Water Crises: दिल्ली में एक बार फिर जल संकट गहराने लगा है। आने वाले कुछ दिनों तक राजधानी के 22 लाख लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। जिसकी मुख्य वजह यमुना नदी में अमोनिया का लगातार बढ़ा हुआ स्तर है। जिसके कारण वजीराबाद और चंद्रावल वॉटर ट्रीटमेंट प्लांटों से पानी की आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हो रही है। अधिकारियों का कहना है कि जब तक यमुना के जल में अमोनिया का स्तर सुरक्षित सीमा में नहीं आता, तब तक हालात सामान्य होने की उम्मीद नहीं है।

Tap Water

सांकेतिक फोटो (istock)

यमुना में 5 गुना अधिक अमोनिया

वजीराबाद और चंद्रावाल वॉटर ट्रीटमेंट प्लांटों के जरिए दिल्ली के 20 विधानसभा क्षेत्रों के करीब 22 लाख लोगों को पानी की आपूर्ति होती है। इन दोनों वॉटर ट्रीटमेंट प्लांटों में कच्चे पानी का सोर्स यमुना नदी है। लेकिन यमुना के पानी में अमोनिया का लेवल सामान्य से लगभग पांच गुना अधिक चल रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, शुक्रवार को यमुना में अमोनिया लेवल 5 पीपीएम दर्ज किया गया। ऐसे में अफसरों का कहना है कि जब तक अमोनिया का स्तर 0.9 से 1 पीपीएम तक नहीं पहुंचता, तब तक दोनों प्लांटों को यमुना से पर्याप्त मात्रा में कच्चा पानी नहीं मिल पाएगा। ऐसे में पानी की सप्लाई सामान्य होने में अभी समय लग सकता है।

End of Feed