Delhi Vivek Vihar Fire News Live Updates: पूर्वी दिल्ली में दर्दनाक हादसा: विवेक विहार में चार मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 9 की मौत
- पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार में रविवार तड़के भीषण आग लगी
- चार मंजिला रिहायशी इमारत में 3:48 बजे मिली आग की सूचना
- आग दूसरी, तीसरी और चौथी मंजिल तक फैल गई
- हादसे में कम से कम 9 लोगों की मौत
- 10–15 लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला गया
- दो लोग घायल, गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती
- दमकल की 12 गाड़ियों ने कई घंटों में आग पर पाया काबू
- पुलिस, फायर ब्रिगेड और डीडीएमए की संयुक्त कार्रवाई
- आग लगने के कारणों का अभी तक नहीं चला पता
- मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी, जांच शुरू
Delhi Vivek Vihar Fire News Live Updates: पीएम मोदी ने की मुआवजे की घोषणा
पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली के शाहदरा जिले में आग की घटना में लोगों की मौत बेहद दुखद और पीड़ादायक है। जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति गहरी संवेदनाएं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी, जबकि घायलों को 50,000 रुपये की सहायता प्रदान की जाएगीDelhi Vivek Vihar Fire News Live Updates: भाजपा की दिल्ली इकाई के नेताओं ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने रविवार को राष्ट्रीय राजधानी के विवेक विहार इलाके में एक आवासीय इमारत में लगी आग में नौ लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया। सचदेवा ने कहा कि प्रभावित परिवारों के लिए यह एक अपूरणीय क्षति है। अधिकारियों ने बताया कि रविवार तड़के विवेक विहार फेज-1 स्थित एक रिहायशी इमारत में लगी आग में एक बच्चे सहित कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई। आग इमारत की दूसरी, तीसरी और चौथी मंजिल के फ्लैट में फैल गई। उन्होंने बताया कि आग लगने का कारण अब तक पता नहीं चल पाया है।केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा, स्थानीय विधायक संजय गोयल, पार्षद पंकज लूथरा और भाजपा की शाहदरा जिला इकाई के अध्यक्ष दीपक गाबा के साथ सचदेवा सुबह करीब 10 बजे शोक संतप्त परिवारों से मिले और सत्तारूढ़ पार्टी की ओर से उन्हें संवेदना व्यक्त की। भाजपा नेता ने कहा कि गोयल सूचना मिलते ही कुछ ही मिनटों में घटनास्थल पर पहुंच गए और बचाव अभियान की निगरानी करते हुए 18 से 20 लोगों की जान बचाने में मदद की।
Delhi Vivek Vihar Fire News Live Updates: पहली मंजिल पर दो लाशें
पहली मंजिल पर शिखा जैन (45) मृत पाई गईं, जबकि उनके पति नवीन जैन (48) घायल हुए हैं।Delhi Vivek Vihar Fire News Live Updates: तीसरी मंजिल पर एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत
तीसरी मंजिल पर एक ही परिवार के तीन सदस्यों—नितिन जैन (50), उनकी पत्नी शैले जैन (48) और बेटे सम्यक जैन (25)—के शव मिले।Delhi Vivek Vihar Fire News Live Updates: दूसरी मंजिल पर मृतकों की पहचान
दूसरी मंजिल पर मृतकों की पहचान अरविंद जैन (60), उनकी पत्नी अनीता जैन (58), बेटे निशांत जैन (35), बहू अंचल जैन (33) और पोते आकाश जैन के रूप में हुई है।Delhi Vivek Vihar Fire News Live Updates: अग्निकांड की चश्मदीद सनारिका ने क्या बताया?
विवेक विहार के इस दर्दनाक अग्निकांड की चश्मदीद सनारिका ने उस भयावह सुबह का जो मंजर बताया, वह किसी के भी रोंगटे खड़े कर देने वाला है। महिला सेकंड फ्लोर पर रहती थीं। उसी फ्लोर पर अरविंद जैन का पूरा परिवार भी रहता था, जो इस हादसे में खत्म हो गया। उन्होंने बताया कि उनका फ्लैट नंबर 13 था, जबकि जैन परिवार 14 नंबर में रहता था।रात करीब 3:30 बजे उन्हें कुछ जलने की तेज बदबू महसूस हुई। शुरुआत में लगा कि शायद एसी जल रहा है, लेकिन जब उन्होंने उठकर देखा तो चारों तरफ धुआं ही धुआं था। वह तुरंत अपनी बेटी के कमरे में गईं, जहां पूरा कमरा धुएं से भरा हुआ था। उनकी बेटी गहरी नींद में सो रही थी और वहां का एसी भी ठीक चल रहा था। घबराहट में उन्होंने खिड़की से बाहर झांका तो लोगों के रोने-चिल्लाने की आवाजें आ रही थीं। हालात की गंभीरता समझते ही वह अपनी बेटी को लेकर तुरंत नीचे भागीं। घर में उनका देवर भी मौजूद था। नीचे पहुंचकर उन्होंने ही सबसे पहले फायर ब्रिगेड और पुलिस को फोन किया। उन्होंने बताया कि यह पूरी घटना बेहद डराने वाली है। “अब तो हिम्मत ही नहीं हो रही… यकीन नहीं होता कि इतना बड़ा हादसा हो गया, उन्होंने कहा। उन्होंने जैन परिवार को याद करते हुए बताया कि वे बहुत अच्छे और संपन्न लोग थे। हाल ही में अरविंद जैन ने पास के ए ब्लॉक में करीब 15 करोड़ रुपये की एक कोठी भी खरीदी थी। सबसे दुखद बात यह है कि कई सालों की कोशिशों के बाद उनके घर में डेढ़ साल का एक बच्चा हुआ था, जो इस हादसे में अपनी जिंदगी हार गया। यह हादसा न सिर्फ एक परिवार को खत्म कर गया, बल्कि कई सपनों और खुशियों को भी हमेशा के लिए राख में बदल गया।
Delhi Vivek Vihar Fire News Live Updates: कहां-कहां से मिली लाश?
दिल्ली फायर सर्विस (DFS) के मुताबिक, अलग-अलग मंजिलों से नौ झुलसे हुए शव बरामद किए गए। एक अधिकारी ने बताया, “एक शव पहली मंजिल से, पांच दूसरी मंजिल से और तीन सीढ़ियों से मिले, जो बंद पाई गई थीं।”Delhi Vivek Vihar Fire News Live Updates: सीएम ने जताया शोक
पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार में हुए भीषण अग्निकांड पर उपराज्यपाल Taranjit Singh Sandhu और मुख्यमंत्री Rekha Gupta ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि प्रभावित लोगों को तुरंत चिकित्सा सहायता और राहत उपलब्ध कराई जा रही है।Delhi Vivek Vihar Fire News Live Updates: राहत कार्यों में जुटे अधिकार
सीएम ने बताया कि स्थानीय प्रशासन, DDMA, दिल्ली फायर सर्विस और दिल्ली पुलिस के सभी आला अधिकारी राहत और बचाव कार्यों में पूरी तत्परता से जुटे हैं। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और प्रभावितों को हर संभव सहायता सुनिश्चित की जा रही है। हमारे स्थानीय विधायक और निगम पार्षद भी राहत कार्य में अपना सहयोग कर रहे हैं। दिल्ली सरकार इस कठिन समय में पीड़ित परिवारों के साथ हर परिस्थिति में मजबूती से खड़ी है।Delhi Vivek Vihar Fire News Live Updates: विवेक विहार आग की घटना पर सीएम रेखा गुप्ता ने क्या कहा
दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि विवेक विहार की एक इमारत में लगी आग की घटना अत्यंत दुखद है। इस हादसे में 9 लोगों की मृत्यु से मन व्यथित है। हादसे में घायल हुए लोगों का नजदीकी अस्पताल में उपचार चल रहा है, उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूँ। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएँ पीड़ित परिवारों के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें यह कठिन समय सहने की शक्ति प्रदान करें।Delhi Vivek Vihar Fire News Live Updates: मृतकों की पहचान की कोशिश जारी
पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है और आग लगने के कारणों का पता लगाने के प्रयास जारी हैं। मामले की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।Delhi Vivek Vihar Fire News Live Updates: आग पर पाया गया काबू
आग बुझाने के लिए दमकल की कुल 12 गाड़ियां भेजी गईं तथा दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए), यातायात पुलिस और स्थानीय पुलिस के दलों ने बचाव और निकासी प्रयासों में सहायता की। पुलिस ने बताया कि कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।Delhi Vivek Vihar Fire News Live Updates: कितने लोगों को बचाया गया?
पुलिस के अनुसार, आग ने इमारत की दूसरी, तीसरी और चौथी मंजिल पर स्थित कई फ्लैट को अपनी चपेट में ले लिया जिसके बाद बड़े पैमाने पर बचाव अभियान शुरू किया गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ’’आग बुझाने के अभियान के दौरान परिसर से करीब 10 से 15 लोगों को बचाया गया। इनमें से दो लोगों को मामूली चोटें आई हैं और उन्हें गुरु तेग बहादुर अस्पताल ले जाया गया।’’Delhi Vivek Vihar Fire News Live Updates: विवेक विहार अग्निकांड में कितनों की मौत
पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार में रविवार तड़के एक आवासीय इमारत में आग लगने से कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।Delhi Vivek Vihar Fire News Live Updates: दिल्ली में कहां लगी आग
दिल्ली के विवेक विहार फेज-1 में चार मंजिला इमारत में आग लगने की सूचना तड़के करीब तीन बजकर 48 मिनट पर मिली जिसके बाद पुलिस, दमकल और आपदा प्रबंधन दल मौके पर पहुंचे।Odisha Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में बढ़ी हलचल, ओडिशा पर मंडराया भारी बारिश का खतरा; हाई अलर्ट पर 20 जिले
महाराष्ट्र TET का आगरा की प्रिटिंग प्रेस से लीक हुआ था पेपर, 8000 रुपये में किया सौदा; दो और गिरफ्तारियों के बाद खुले राज
पुणे में भाऊसाहेब रंगारी गणपति के दरबार में आस्था का सैलाब, लेफ्टिनेंट जनरल राजेश पुष्कर से लेकर साइना नेहवाल और रोहित पवार तक ने टेका माथा
Kal Ka Mausam: मौसम फिर लेगा करवट! बंगाल की खाड़ी में बनेगा डिप्रेशन, 26 सितंबर तक झमाझम बारिश के साथ तेज हवाओं का दिखेगा असर
दिल्ली की जिला अदालतों में सोमवार को कामकाज रहेगा ठप, ट्रैफिक चालान के नए नियमों के विरोध में वकीलों ने किया हड़ताल का ऐलान
© 2026 Times Horizon Private Limited
