दिल्ली-पटना बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, जानें कहां तक पहुंचा काम? बिहार को मिलेंगे ये बड़े फायदे

दिल्ली-वाराणसी-पटना बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने रफ्तार पकड़ ली है। NHSRCL ने 865 किलोमीटर लंबे रेल कॉरिडोर की DPR रेल मंत्रालय को सौंप दी है। इसके साथ परियोजना अगले चरण में पहुंच गई है।

Delhi Patna Bullet Train Project: देश की सबसे महत्वाकांक्षी रेल परियोजनाओं में शुमार दिल्ली-वाराणसी-पटना-सिलीगुड़ी हाई-स्पीड रेल (बुलेट ट्रेन) कॉरिडोर को धरातल पर उतारने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (NHSRCL) ने 865 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी DPR तैयार कर इसे रेल मंत्रालय को सौंप दी है। रिपोर्ट सौंपे जाने के साथ ही इस मेगा प्रोजेक्ट के काम ने तेज रफ्तार पकड़ ली है।

Bullet train

दिल्ली-पटना बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार (सांकेतिक फोटो)

कहां तक पहुंचा बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का काम?

DPR सौंपे जाने के बाद परियोजना को जमीन पर उतारने से जुड़ी प्रशासनिक और तकनीकी तैयारियां तेज कर दी गई हैं।NHSRCL ने परियोजना के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की तैनाती की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। इसके लिए NHSRCL ने 7 सितंबर 2026 को अधिसूचनाएं जारी की थीं। इसके तहत प्रतिनियुक्ति के आधार पर भारतीय रेलवे से तीन OSD (विशेष कार्य अधिकारी) और तीन AGM (अपर महाप्रबंधक) स्तर के अधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी। ये अधिकारी दिल्ली, नोएडा, आगरा, लखनऊ, वाराणसी और पटना जैसे प्रमुख केंद्रों पर तैनात रहकर जमीन अधिग्रहण, तकनीकी सर्वेक्षण और निर्माण कार्यों का जिम्मा संभालेंगे। नियुक्ति प्रक्रिया अगले 30 दिनों में पूरी कर ली जाएगी।

End of Feed