दिल्ली में ट्रिपल मर्डर से सनसनी; बेटे ने उतारा मां, भाई और बहन को मौत के घाट

पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर में एक युवक द्वारा अपनी मां, भाई और बहन की हत्या किए जाने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। बताया जाता है कि वारदात के बाद आरोपी खुद थाने जाकर पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया।

Laxmi Nagar Triple Murder: पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक ने अपनी ही मां, भाई और बहन की हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी सीधे थाने पहुंचा और खुद ही पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया।

Delhi: Laxmi Nagar Triple Murder Case

दिल्ली: लक्ष्मी नगर ट्रिपल मर्डर केस

वारदात शाम करीब पांच बजे हुई। आरोपी की पहचान 25 वर्षीय यशवीर के रूप में हुई है। शुरुआती पूछताछ में उसने बताया कि आर्थिक तंगी के कारण उसने अपनी मां कविता (46), बहन मेघना (24) और भाई मुकुल (14) की हत्या कर दी। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की पड़ताल कर रही है। घटना के बाद आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है, क्योंकि किसी को अंदाजा भी नहीं था कि उनके मोहल्ले में इतनी बड़ी वारदात हो जाएगी। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

End of Feed