दिल्ली में हर मिनट कट रहे 10 से ज्यादा ट्रैफिक चालान, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे नियमों की अनदेखी? आंकड़े देख चौंक जाएंगे!

Delhi Traffic Challan: दिल्ली में ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वालों पर कैमरों की पैनी नजर बनी हुई है। आंकड़ों के मुताबिक, इस साल के शुरुआती नौ महीनों में स्वचालित यातायात कैमरों ने हर मिनट औसतन 10 चालान काटे हैं, जिनमें सबसे ज्यादा मामले ओवरस्पीडिंग के हैं।

Delhi Traffic Challan: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर ऑटोमैटिक ट्रैफिक कैमरों का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस साल के शुरुआती नौ महीनों में दिल्ली के स्वचालित यातायात प्रवर्तन कैमरों ने हर मिनट कम से कम 10 चालान काटे हैं। इनमें से लगभग आधे मामले तय गति सीमा (Over-speeding) से तेज गाड़ी चलाने के पाए गए हैं, जिन पर पूरी तरह कैमरों के जरिए ही शिकंजा कसा जा रहा है।

Delhi Traffic Challan

दिल्ली के यातायात कैमरों से हर मिनट 10 चालान हुए (फाइल फोटो)

छह साल के आंकड़ों पर नजर डालें तो साल 2026 में प्रति मिनट ट्रैफिक चालान जारी होने की दर सबसे ज्यादा दर्ज की गई है। इस साल 30 सितंबर तक दिल्ली यातायात पुलिस ने मौके पर करीब 30.8 लाख चालान काटे, जबकि कैमरों ने 40.6 लाख अतिरिक्त नोटिस जारी किए। इस प्रकार कुल आंकड़ा 71.4 लाख से अधिक पहुंच गया, यानी हर मिनट लगभग 18 चालान किए गए। ओवरस्पीडिंग के अलावा गलत पार्किंग, बिना हेलमेट गाड़ी चलाना, वैध प्रदूषण (PUCC) प्रमाण पत्र न होना और बिना लाइसेंस के वाहन चलाने के मामलों में भी भारी संख्या में कैमरों के जरिए नोटिस भेजे गए हैं। शराब पीकर गाड़ी चलाने और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने जैसे गंभीर मामलों में भी पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।

End of Feed