Delhi Traffic Advisory: राजधानी दिल्ली में कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस (Delhi Traffic Police) ने वाहन चालकों और आम जनता के लिए एक महत्वपूर्ण ट्रैफिक एडवाइजरी (delhi Traffic Jam Alert) जारी की है। सुरक्षा इंतजामों और जमीनी हालातों को ध्यान में रखते हुए मध्य दिल्ली और नई दिल्ली के कई प्रमुख चौराहों व मार्गों पर ट्रैफिक प्रतिबंध और डायवर्जन लागू किए गए हैं।
दिल्ली ट्रैफिक एडवाइजरी
ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, यह पाबंदियां और डायवर्जन दिनभर जमीनी स्थिति के हिसाब से बदलती रहेंगी। पुलिस ने साफ किया है कि जरूरत पड़ने पर डायवर्जन को तुरंत लागू या बदला जा सकता है, ताकि सड़कों पर वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित किया जा सके।
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: घर से निकलने से पहले देख लें ये लिस्ट! दिल्ली के कई रास्तों पर लग सकता है भारी जाम, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
इन प्रमुख चौराहों और रास्तों पर रहेगा असर
एडवाइजरी के अनुसार, पंचकुइयां गोलचक्कर, मंडी हाउस, डब्ल्यू-पॉइंट (डॉ. दिनेश नंदिनी डालमिया चौक), ए-पॉइंट (राम चरण अग्रवाल चौक), मिंटो रोड, दीनदयाल उपाध्याय मार्ग, गुरु नानक चौक, चेम्सफोर्ड रोड, भैरों रोड (रिंग रोड टी-पॉइंट), लोधी रोड फ्लाईओवर और नीला गुंबद गोलचक्कर जैसे व्यस्त क्षेत्रों में यातायात प्रभावित हो सकता है।
इसके अलावा सरदार पटेल मार्ग-पंचशील मार्ग क्रॉसिंग, भीकाजी कामा प्लेस, मोती बाग फ्लाईओवर के नीचे, अशोक रोड-जंतर मंतर गोलचक्कर, रेल भवन, पटेल चौक, आरएमएल अस्पताल गोलचक्कर और कनॉट प्लेस के बाहरी सर्किल से जुड़े कई टी-पॉइंट्स (जैसे बाराखंबा रोड, संसद मार्ग और जय सिंह रोड) पर भी ट्रैफिक को डायवर्ट किया जा सकता है।
यात्रियों के लिए ट्रैफिक पुलिस की जरूरी सलाह
समय का ध्यान रखें
अगर आपको रेलवे स्टेशन, अंतरराज्यीय बस अड्डे (ISBT) या इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे जाना है, तो अपने घर से पर्याप्त अतिरिक्त समय लेकर निकलें।
गैर-जरूरी यात्रा से बचें
ट्रैफिक पुलिस ने अपील की है कि जब तक कोई बहुत जरूरी काम न हो, प्रभावित इलाकों और मध्य दिल्ली के रास्तों पर जाने से परहेज करें।
दिशा-निर्देशों का पालन करें
वाहन चालक सड़कों पर तैनात ट्रैफिक कर्मियों के निर्देशों और डायवर्जन के बोर्ड्स को देखकर ही आगे बढ़ें, ताकि किसी भी प्रकार के जाम से बचा जा सके।
